Breaking News :

आईबीएसए व ‘ग्लोबल साउथ’ संग भारत का साझा संकल्प

पेशा हो या मिशन, कलम का ईमानदार होना पहली शर्त’: राजनाथ सिंह

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 26-27 सितंबर को कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

‘अभी तक तो अली-अली का था, अब बजरंगबली आ गया’: अखिलेश पर राजभर का तंज

एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, सिपाही और पत्नी ने बचाईं 5 जिंदगियां

विश्व पर्यटन दिवस: 'विजिट माय स्टेट' के तहत 30 पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी से जुड़े स्थलों की यात्रा के लिए रवाना

सपा-बसपा के समय की गुंडागर्दी को भाजपा सरकार ने किया नेस्तनाबूद: शाह

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

‘नियुक्ति पत्र नहीं, विश्वास का पत्र’: सीएम मोहन यादव

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 25 September 2026

‘नियुक्ति पत्र नहीं, विश्वास का पत्र’: सीएम मोहन यादव

नई  दिल्ली,सितंबर 25, 2026


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को मिलने वाले रोजगार के अवसरों को प्रदेश की प्रगति से जोड़ते हुए सरकारी सेवा में जवाबदेही का संदेश दिया। नवनियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तेजी से आगे बढ़ती देश की अर्थव्यवस्था के साथ मध्य प्रदेश भी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी दर कम होने और सरकारी नौकरियों समेत अलग-अलग क्षेत्रों में अवसर बढ़ने का दावा किया।


मुख्यमंत्री ने कहा, “पचासी हजार युवाओं को नौकरी बीते वर्ष के माध्यम से हमारी सरकार ने दी है, ये हमारे काम करने का तरीका है।” उन्होंने नौकरी मिलने को केवल एक युवा की उपलब्धि तक सीमित नहीं बताया, बल्कि कहा कि इससे परिवार में माता-पिता और रिश्तेदारों के बीच भी गर्व का भाव पैदा होता है। साथ ही उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को याद दिलाया कि नौकरी के साथ जिम्मेदारी भी जुड़ती है और उन्हें विभागीय व्यवस्था के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।


सरकारी सेवा के स्वरूप पर बात करते हुए सीएम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “आप कर्मचारी नहीं हो, माननीय प्रधानमंत्री के शब्दों में आप सब कर्मयोगी हैं।” मुख्यमंत्री ने युवाओं से साढ़े आठ करोड़ प्रदेशवासियों की सेवा करने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार और जनता के बीच विश्वास बनाए रखने में सरकारी सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।


सीएम यादव ने नियुक्ति पत्र को सरकारी नौकरी का दस्तावेज भर न मानते हुए इसे जिम्मेदारी और भरोसे से जोड़ा। उन्होंने कहा, “ये नियुक्ति पत्र सरकार आपको नियुक्ति पत्र नहीं दे रही, ये विश्वास का पत्र दे रही है।” उनके अनुसार, नवनियुक्त कर्मियों पर सरकार और जनता दोनों का भरोसा है और इसी विश्वास के आधार पर सभी को मिलकर मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाना है।


अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं से जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए प्रदेश के विकास में योगदान देने की अपेक्षा जताई। उन्होंने मध्य प्रदेश को ‘नंबर वन’ राज्य बनाने का लक्ष्य दोहराया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के आगे बढ़ने की बात कही। रोजगार के आंकड़ों के साथ मुख्यमंत्री के संबोधन का प्रमुख संदेश सरकारी सेवा को अधिकार के बजाय जिम्मेदारी और जनता के विश्वास के रूप में निभाने पर केंद्रित रहा।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.