मार्गेरिटा के वियतनाम, लाओस दौरे से मिली ‘एक्ट ईस्ट नीति’ को नई गति
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को अब तक मिलीं छह फोन कॉल, सभी सूचनाएं गृह मंत्रालय से साझा; MHA के साथ लगातार संपर्क में SEOC
नेपाल आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन सक्रिय
देहरादून। नेपाल में हाल में घटित भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद उत्तराखंड सरकार ने राज्य के नागरिकों की सहायता और उनकी जानकारी जुटाने के लिए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) में हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं। इन हेल्पलाइन के माध्यम से अब तक कुल छह फोन कॉल राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्राप्त हुई हैं।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त सभी सूचनाओं को गृह मंत्रालय (MHA) के साथ साझा किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के नागरिकों से संबंधित जानकारी को लेकर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से गृह मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नेपाल में उत्पन्न आपदा की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए हुए है। उत्तराखंड के नागरिकों से जुड़ी किसी भी सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसे संबंधित स्तर पर साझा किया जा रहा है, ताकि आवश्यक कार्रवाई और समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से नेपाल में प्रभावित संभावित उत्तराखंडवासियों से संबंधित सूचनाओं की निगरानी की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि जरूरतमंद नागरिकों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए केंद्र और संबंधित एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय बना रहे।
Add Comment