Saturday, 29 August 2026

स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से किया संवाद, छोटे कारोबार व स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने का दिया संदेश

लोहियाहेड में पैदल पहुंचे सीएम धामी, स्थानीय स्टॉल पर चखी टिकी; ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया बढ़ावा

लोहियाहेड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोहियाहेड में ‘लोकल फॉर वोकल’ की भावना को बढ़ावा देते हुए स्थानीय व्यवसायों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री पैदल ही आम लोगों के बीच पहुंचे और स्थानीय रूप से लोकप्रिय रवि के स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लिया।

मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज अंदाज में पैदल चलते देखकर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने स्टॉल संचालक रवि से बातचीत कर उनके व्यवसाय और स्वरोजगार से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्तर पर कारोबार के माध्यम से आजीविका अर्जित करने के प्रयास की सराहना भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों और छोटे कारोबार को बढ़ावा देना स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ‘लोकल फॉर वोकल’ के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों, छोटे व्यापारियों, कारीगरों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब लोग अपने आसपास उपलब्ध स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता देते हैं, तो इसका सीधा लाभ स्थानीय कारोबारियों और युवाओं को मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही आत्मनिर्भरता के प्रयासों को भी गति मिलती है।

मुख्यमंत्री धामी का स्थानीय लोगों के बीच इस सहज अंदाज में पहुंचना क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने मुख्यमंत्री की सादगी तथा छोटे व्यवसायों के प्रति उनके प्रोत्साहन की सराहना की।

मुख्यमंत्री का स्थानीय स्टॉल पर रुककर टिकी का स्वाद लेना ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को व्यवहार में उतारने की एक सहज पहल के तौर पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कारोबार और स्वरोजगार को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.