Breaking News :

Ebola Outbreak Spreads Further in DR Congo

DRDO Successfully Tests Long-Range Guided Pinaka Rocket

पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

Nissan Tekton हुई लान्च, जानिए फीचर्स और कीमत के बारे में

Yogini Ekadashi 2026: 10 या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी कब है? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

कुछ लोग विरासत को अपमानित करते हैं, हिंदू परंपरा व सनातन को कोसना उनका जीवन का ध्येय: योगी

ईरान : पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक, इराक से ईरान लाया गया पार्थिव शरीर

मेलबर्न : 30,000 भारतीयों से बोले PM मोदी, 'भारत पासपोर्ट का रंग देखकर मदद नहीं करता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती,शिक्षा और अंतरिक्ष सहयोग को लेकर कई बड़े ऐलान किए

GPA से प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर सख्ती, स्टाम्प ड्यूटी चोरी रोकने के लिए दिल्ली सरकार के नए निर्देश

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 09 July 2026

पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

लखनऊ,  जुलाई 9, 2026


उत्तर प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामलों पर सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा के पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर 7 और 8 जुलाई को तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी, निवेश से जुड़े दस्तावेज और कई संपत्तियों के रिकॉर्ड मिलने का दावा किया गया है।


विजिलेंस के अनुसार, तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग स्थानों से करीब 1.62 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, कीमती आभूषण और निवेश से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे। एजेंसी को बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस निवेश, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से जुड़े रिकॉर्ड भी मिले हैं।


जांच के दौरान लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई शहरों में मकान, भूखंड, कृषि भूमि और फ्लैट बुकिंग से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए। इसके साथ ही तलाशी में दो चारपहिया वाहन, एक रिवॉल्वर और अन्य कीमती घरेलू सामान भी मिला। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, नकदी, आभूषण, निवेश और चल-अचल संपत्तियों सहित बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा करने वाली लखनऊ सेक्टर की विजिलेंस टीम को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश एवं निदेशक, सतर्कता अधिष्ठान ने 1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। मामले में जांच आगे भी जारी है और बरामद दस्तावेजों व संपत्तियों का विस्तृत परीक्षण किया जा रहा है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.