Breaking News :

Ebola Outbreak Spreads Further in DR Congo

DRDO Successfully Tests Long-Range Guided Pinaka Rocket

पूर्व ARTO के घर विजिलेंस का बड़ा छापा, 35 करोड़ की संपत्ति का खुलासा।

Nissan Tekton हुई लान्च, जानिए फीचर्स और कीमत के बारे में

Yogini Ekadashi 2026: 10 या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी कब है? नोट करें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का समय

कुछ लोग विरासत को अपमानित करते हैं, हिंदू परंपरा व सनातन को कोसना उनका जीवन का ध्येय: योगी

ईरान : पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक, इराक से ईरान लाया गया पार्थिव शरीर

मेलबर्न : 30,000 भारतीयों से बोले PM मोदी, 'भारत पासपोर्ट का रंग देखकर मदद नहीं करता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती,शिक्षा और अंतरिक्ष सहयोग को लेकर कई बड़े ऐलान किए

GPA से प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर सख्ती, स्टाम्प ड्यूटी चोरी रोकने के लिए दिल्ली सरकार के नए निर्देश

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 09 July 2026

ईरान : पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई आज होंगे सुपुर्द-ए-खाक, इराक से ईरान लाया गया पार्थिव शरीर

तेहरान । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई गुरुवार को सुपुर्द-ए-खाक होंगे। खामेनेई का पार्थिव शरीर इराक से ईरान के मशहद पहुंचाया गया। ईरान ने विमान के मशहद पहुंचने का वीडियो भी जारी किया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने खामेनेई के गृह शहर स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद महन एयर विमान के रनवे पर आने का वीडियो भी प्रसारित किया। विमान के जरिए उनके पार्थिव शरीर को वापस ईरान लाया गया। खामेनेई के पार्थिव शरीर को सुपुर्द-ए-खाक से पहले इराक के नजफ और कर्बला ले जाया गया था, जहां उनसे जुड़ी धार्मिक रस्में निभाई गईं। इसके बाद विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर मशहद लाया गया। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई को उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मशहद स्थित इमाम रजा के रौजे के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

खामेनेई की तदफीन में देरी हो गई है। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक, इराक के नजफ और कर्बला में अंतिम यात्रा के दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटने के कारण कार्यक्रम तय समय से पीछे चला गया। अब खामेनेई को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे ईरान के मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पहले अंतिम संस्कार सुबह होना था। ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह देरी हाल में हुए हमलों के कारण नहीं हुई है।

खामेनेई की अंतिम यात्रा से पहले ईरान के मशहद शहर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले ही जन सैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के अंतिम चरण में निर्धारित समय से देरी हुई है। अधिकारियों के अनुसार, अंतिम संस्कार और दफन समारोह अब तय समय से करीब आठ घंटे बाद आयोजित किया जाएगा।

ईरानी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह देरी हाल में हुए हमलों के कारण नहीं हुई है। उनका कहना है कि बुधवार को इराक के पवित्र शहरों में भारी भीड़ के कारण कार्यक्रमों का समय आगे बढ़ गया, जिसके चलते अंतिम चरण की रस्मों में बदलाव करना पड़ा।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.