Breaking News :

बेटे आरव को फिल्म इंडस्ट्री में आने में कोई दिलचस्पी नहीं:अक्षय कुमार

दिल्ली के लोधी रोड में हुआ आतिशी के पिता विजय सिंह का अंतिम संस्कार, सीएम रेखा गुप्ता हुई शामिल

निशांत कुमार को मिली Z सिक्योरिटी, दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा भी बढ़ी

IPL 2026: RCB मैच में हरी जर्सी पहनकर उतरी मैदान में

Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी..

लखनऊ अग्निकांड: हाईकोर्ट सख्त अफसरों को फटकार, “कैसे हुआ अवैध कब्जा,” DM-नगर निगम से मांगा जवाब

उत्तराखंड: सीएम धामी ने लोक निर्माण विभाग की मास्टर प्लान पुस्तिका का किया विमोचन

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 IAS और 25 PCS अधिकारियों के तबादले, पूरी सूची जारी

प्रियंका गांधी का BJP पर गंभीर आरोप, कहा- संघीय ढांचे को बदलने की साजिश था ये विधेयक

Prime Minister Modi will address the nation tonight at 8:30 pm; the debate in Parliament may be a topic of discussion.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 19 April 2026

निशांत कुमार को मिली Z सिक्योरिटी, दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा भी बढ़ी

बिहार सत्ता में थोड़े बदलाव के साथ ही राजनेताओं की सुरक्षा में बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्‍लस के बाद अब उनके बेटे निशांत कुमार को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं, दोनों डिप्टी सीएम की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव की सुरक्षा बढ़ाकर जेट कैटेगरी कर दी गई है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को फिर से झटका लगा है। उपमुख्यमंत्री पद जाते ही उनकी सुरक्षा भी घटा दी गई है।


राज्‍य सुरक्षा समिति की बैठक में अनुशंसा इस संबंध में राज्य सरकार के संयुक्त सचिव नवीन कुमार ने पुलिस महानिदेशक को औपचारिक पत्र जारी कर दिया है। पत्र में बताया गया है कि राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सुरक्षा वर्गीकरण के लिए विशेष शाखा, बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना की राज्य सुरक्षा समिति की बैठक 17 अप्रैल, 2026 को सपन्न हुई।


वहीं पूर्व सीएम नीतीश कुमार बेटे निशांत अब जदयू के नेता हैं। इस लिहाजा गृह विभाग ने उन्हें भी सुरक्षा कवर दिया है। इससे पहले निशांत कुमार के पास कोई सुरक्षा कवर नहीं था। अब निशांत कुमार जेड सिक्योरिटी कवर में कमांडो से घिरे रहेंगे। माना जा रहा है कि निशांत कुमार की राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने के बाद उन्हें भी सुरक्षा की जरूरत थी, इसीलिए बिहार सरकार के गृह विभाग ने उन्हें जेड सुरक्षा घेरा देने का आदेश जारी किया है।



इसके साथ ही बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव के स्तर की जेड श्रेणी सुरक्षा दी गई है। दोनों उप मुख्यमंत्रियों को शुक्रवार को ही जेड श्रेणी की सुरक्षा देने का पत्र गृह विभाग से जारी किया गया था। पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा एक स्तर नीचे की गई है। उन्हें पहले जेड प्‍लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी, अब उन्हें भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.