Breaking News :

इराक ने अमेदी को चुना राष्ट्रपति, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने दी बधाई

देश का सबसे बड़ा घोटाला है SIR', ममता बनर्जी

जल्दी ही शुरू होने वाला है अमरनाथ यात्रा , इस साल 57 दिनों तक होगी यात्रा

Lucknow to Host Cultural Events on Ambedkar Jayanti

बढ़ती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना

प्रधानमंत्री मोदी सिलीगुड़ी में मेगा 'विजय संकल्प सभा' ​​को करेंगे संबोधित

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य

Varuthini Ekadashi 2026: 10 हजार साल की तपस्या के बराबर फल देता है वरुथिनी एकादशी का व्रत

अमेरिका के वादा तोड़ने की आदत नहीं जाएगी , शांति वार्ता के बीच ईरान का कड़ा रुख

US Iran Talk : इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की वार्ता आखिरकार फेल, अमेरिका-ईरान के बीच नहीं हुआ कोई समझौता

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 12 April 2026

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसदीय दल ने अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। पार्टी के कार्यालय सचिव शिव शक्ति नाथ बख्शी द्वारा जारी इस निर्देश में लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सांसदों को तीन दिनों तक सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है। इस व्हिप के अनुसार, गुरुवार से शनिवार (16 से 18 अप्रैल 2026) तक सभी सांसदों की मौजूदगी अनिवार्य होगी। इसमें विशेष रूप से केंद्रीय मंत्रियों और सभी सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे इन तीनों दिनों के दौरान सदन में मौजूद रहें। भाजपा की ओर से व्हिप में कहा गया है, "लोकसभा और राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्यों के लिए गुरुवार से शनिवार (16 से 18 अप्रैल 2026) तक तीन-पंक्ति व्हिप जारी किया जा रहा है। सभी केंद्रीय मंत्रियों और सदस्यों से अनुरोध है कि वे उपरोक्त तीनों तिथियों पर सदन में उपस्थित रहें। सदन में उपस्थिति अनिवार्य है। कोई अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। सदस्यों से अनुरोध है कि वे व्हिप का सख्ती से पालन करें और सदन में अपनी निर्बाध उपस्थिति सुनिश्चित करें। आपके सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद।" बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में सभी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर समर्थन का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि इस संशोधन को पारित कराने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए और अधिक से अधिक सांसदों को इस विषय पर संसद में अपने विचार रखने चाहिए। उन्होंने इसे किसी एक पार्टी या व्यक्ति से ऊपर का विषय बताया है।

शनिवार को लिखे गए अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर एक ऐतिहासिक चर्चा शुरू होने जा रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र को और मजबूत बनाने तथा सभी को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता को दोहराने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी समाज तभी प्रगति करता है, जब महिलाओं को आगे बढ़ने, निर्णय लेने और नेतृत्व करने के अवसर मिलते हैं। उन्होंने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए महिलाओं की पूर्ण भागीदारी को आवश्यक बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और भारत की बेटियां अंतरिक्ष, खेल, सशस्त्र बलों और स्टार्ट-अप जैसे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। वे अपने परिश्रम, संकल्प और बड़े सोच के साथ निरंतर सफलता हासिल कर रही हैं।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.