Breaking News :

इराक ने अमेदी को चुना राष्ट्रपति, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष ने दी बधाई

देश का सबसे बड़ा घोटाला है SIR', ममता बनर्जी

जल्दी ही शुरू होने वाला है अमरनाथ यात्रा , इस साल 57 दिनों तक होगी यात्रा

Lucknow to Host Cultural Events on Ambedkar Jayanti

बढ़ती गर्मी से राहत देगा आम का पन्ना

प्रधानमंत्री मोदी सिलीगुड़ी में मेगा 'विजय संकल्प सभा' ​​को करेंगे संबोधित

भाजपा संसदीय दल ने जारी किया व्हिप, तीन दिनों तक सदन में सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य

Varuthini Ekadashi 2026: 10 हजार साल की तपस्या के बराबर फल देता है वरुथिनी एकादशी का व्रत

अमेरिका के वादा तोड़ने की आदत नहीं जाएगी , शांति वार्ता के बीच ईरान का कड़ा रुख

US Iran Talk : इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की वार्ता आखिरकार फेल, अमेरिका-ईरान के बीच नहीं हुआ कोई समझौता

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 12 April 2026

US Iran Talk : इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की वार्ता आखिरकार फेल, अमेरिका-ईरान के बीच नहीं हुआ कोई समझौता

US Iran Talk: मध्य पूर्व में स्थाई शांति के लिए इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान की वार्ता आखिरकार फेल हो गई. दुनिया की सबसे अहम कूटनीतिक वार्ता में एक मानी जा रही इस वार्ता पर हर किसी की निगाहें थी. हर कोई चाहता था कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो जाए जिससे न सिर्फ मध्य पूर्व में शांति बहाल हो बल्कि पूरी दुनिया भी चैन की सांस ले सके. लेकिन शांति वार्ता में दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो पाया. जिसने एक बार फिर से जंग के रास्ते खोल दिए. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में दोनों देशों के बीच एक बार फिर से हमलों की शुरुआत हो सकती है. 


पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शनिवार को अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू हुई. ये वार्ता करीब 21 घंटों तक चली. लेकिन इस वार्ता में दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका. इस वार्ता को सिर्फ एक डील नहीं बल्कि मध्य पूर्व में चल रही जंग को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए सबसे अहम माना जा रहा था, जिससे पिछले करीब डेढ़ महीने से मिडिल ईस्ट को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को संकट में धकेल दिया है.


वार्ता खत्म होने के बाद क्या बोले वेंस

शांति वार्ता खत्म होने के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साफ शब्दों में कहा कि दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हुआ. जिसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ईरान का अमेरिकी शर्तों को न मानना है. उन्होंने कहा, "हमने 21 घंटे तक लगातार बातचीत की, कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके." वेंस ने आगे कहा कि हमने अपनी रेड लाइन्स स्पस्ट कर दी थीं, लेकिन ईरान ने उन्हें स्वीकार नहीं किया." उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान अमेरिका ने काफी लचीलापन दिखाया, लेकिन "ईरानी पक्ष ने आगे बढ़ने से इनकार कर दिया."


अमेरिका की अत्यधिक मांगों के चलते नहीं बनी बात

वहीं इस वार्ता को लेकर ईरान ने भी अपना रुख  साफ किया. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा कि चर्चा बहुत गहन रही और कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई, लेकिन सफलता तब मिलती है जब दूसरा पक्ष ईमानदारी और संतुलन दिखाता है. उन्होंने कहा, "पिछले 24 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट, परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंध हटाने, युद्ध मुआवजा और पूरे क्षेत्र में जंग खत्म करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई." इसके साथ ही बकाई ने अमेरिका पर "अत्यधिक और गैरकानूनी मांगें" रखने का आरोप लगाया.


अमेरिका-ईरान के बीच किन मुद्दों पर फंसा पेच?

इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शनिवार को शुरू हुई बातचीत कई मुद्दों के बीच फंस गई. इसमें सबसे बड़ा मुद्दा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर था. जहां से दुनिया की कुल सप्लाई का 20 प्रतिशत तेल गुजरता है. इस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर दोनों देशों के बीच बात नहीं बन पाई. अमेरिका चाहता है कि यह रास्ता पूरी तरह खुला जाए और किसी तरह का आवागमन प्रभावित ना हो. लेकिन ईरान इस पर जलमार्ग पर अपना नियंत्रण बनाए रखना चाहता है. ईरान ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक कोई साझा ढांचा तय नहीं होता, तब तक होर्मुज की स्थिति में कोई बदलाव नहीं होगा.


जबकि बातचीत में सबसे बड़ा दूसरा रोड़ा ईरान का परमाणु कार्यक्रम रहा. अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह से खत्म कर दे या उसे सीमित कर दे. लेकिन ईरान इसे अपना अधिकार मानता है. उसने अपने परमाणु कार्यक्रम से पीछे हटने से साफ मना कर दिया. ईरान ने कहा कि वह परमाणु बम नहीं बनाएगा लेकिन यूरेनियम संवर्धन को नहीं छोड़ेगा.

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.