Breaking News :

भारत-अमेरिका का ट्रेड पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

यूएस-भारत व्यापार डील पर सहमत,भारतीय प्रतिनिधिमंडल का वाशिंगटन में स्वागत

आँखों के लिए राम बाण है ये घरेलू नुस्खा

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर, शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर तथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं में तेज़ी लाये :CM धामी

नोएडा में फिर दर्दनाक हादसा, पानी के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन से फंसे 135 पर्यटकों को सेना ने बचाया, कई अब भी फंसे

स्वरा भास्कर बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं स्वरा

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया, मिलर की एक गलती पड़ी भारी

दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन! सीएम धामी ने रखा बड़ा प्रस्ताव

बंगाल में परिवर्तन अब पत्थर की लकीर बन चुका है: PM मोदी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 09 April 2026

स्वरा भास्कर बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं स्वरा

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों को लेकर हमेशा विवादों में रही हैं। वैसे तो उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में औसत या तो फिर फ्लॉप रहीं। हालांकि, उन्होंने दो बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया, जिसमें प्रेम रतन धन पायो और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स शामिल हैं। अभिनेत्री 9 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं, और इस मौके पर हम उनके 5 बड़े विवादों के बारे में जानेंगे, जिनको लेकर उन्हें सबसे ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। स्वरा भास्कर हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने बेशर्म रंग को लेकर खूब विवाद हुआ था। गाने में अभिनेत्री द्वारा भगवा रंग का स्विमसूट पहना गया था, जिसे लेकर फिल्म और अभिनेत्री का बॉयकॉट करने की मांग की गई थी। इसी विवाद पर स्वरा ने एक राजनेता को जवाब देते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि हमारे नेता अभिनेत्रियों के कपड़े कम देखेंगे और अपने काम पर ज्यादा फोकस करें तो ज्यादा अच्छा होगा।"

हिजाब को लेकर मुस्लिम महिलाओं के अपमान की तुलना द्रौपदी के वस्त्रहरण से करने पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए और उन्हें ट्रोल किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे शक्तिशाली, कानून बनाने वाले लोग देखते रहे...ऐसे ही आज याद आया।

फिल्म पद्मावत के रिलीज के बाद स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को खुला पत्र लिखा था और उन्हें एक खराब डायरेक्टर बताया था। उन्होंने लिखा था, "क्या पुरुष महिलाओं की सिर्फ एक ही चीज पर नजर रखते हैं? क्या बलात्कार के बाद महिला को जीने का अधिकार नहीं है? क्या महिलाओं के पास मौत के अलावा कोई और विकल्प नहीं है?" उन्होंने यह कटाक्ष जौहर सीन पर किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें अच्छी-खासी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।

साल 2018 में भारतीय सेना पर स्वरा भास्कर के एक ट्वीट ने काफी हंगामा मचा दिया था। अभिनेत्री ने कई ट्वीट किए थे, जिनमें उन्होंने सेना को मूर्ख कहा था, जिसके बाद स्वरा को जमकर ट्रोल किया गया था। उनका कहना था कि आर्मी फील्ड में अपनी मनमर्जी का काम करती रहती है। जातिगत अभिमान से भरे कुछ मूर्खों ने आदमियों को जीप से बांधकर, उन्हें कोड़े मारकर और उनका प्रचार किया। यह ट्वीट अभिनेत्री ने मेजर लीतुल गोगोई को लेकर किया था, जिन पर चुनाव के दौरान एक पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने का आरोप लगा था।

साल 2026 में होली पर तरुण खाटिक के साथ घटी घटना को लेकर भी अभिनेत्री ने हंगामा मचाने वाली राय रखी थी। उन्होंने लिखा था, "होली के दौरान मुस्लिम पड़ोसियों के साथ झड़प हुई और उसमें तरुण खाटिक की हत्या के बाद पूरा संघी इकोसिस्टम हंगामा मचा रहा है। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.