भारत-अमेरिका का ट्रेड पोर्टल लॉन्च, 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य
IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराया, मिलर की एक गलती पड़ी भारी
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला लंबे वक्त तक भूल नहीं पाएंगे. इस रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रन से हार मिली. गुजरात टाइटंस के दिए 211 रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. डेविड मिलर ने इस मैच को जीत के करीब ले गए, लेकिन आखिरी 2 गेंद पर मैच पलटा और गुजरात टाइटंस ने सिर्फ एक रन से जीत हासिल कर लिया.
गुजरात टाइटंस के दिए 211 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की पारी की शुरुआत केएल राहुल और पथुम निसांका ने की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 76 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसे फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने तोड़ा. पथुम निसांका प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. निसांका ने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौका और 1 छक्का शामिल रहा.
इसके बाद राशिद खान ने एक ही ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को 2 बड़े झटके देकर उनकी बैटिंग की कमर तोड़ दी. पहले उन्होंने नीतीश राणा को आउट किया. नीतीश 6 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए हैं. इसके बाद अगली ही गेंद पर राशिद ने समीर रिजवी को चलका किया. रिजवी खाता भी नहीं खोल पाए, फिर 10 गेंद पर 12 रन बनाकर डेविड मिलर रिटायर्ड हर्ट हो गए, क्योंकि उनकी उंगली में चोट लग गई थी.
इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को 2 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने चलता किया. इसके बाद 7 रन बनाकर स्टब्स आउट हो गए. इसके बाद 166 रन के स्कोर पर मोहम्मद सिराज ने केएल राहुल को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स की जीत की उम्मीद भी छिन ली. केएल राहुल शतक से चूक गए. राहुल ने 52 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 4 छक्के निकले.
इसके बाद डेविड मिलर जो उंगली में चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर गए थे 17वें ओवर में वापस बल्लेबाजी के लिए आए. राहुल के आउट होने के बाद 19वें ओवर में डेविड मिलर ने मोहम्मद सिराज के ओवर से कुल 23 रन बटोरे और दिल्ली को जीत के करीब पहुंचाया. इसके बाद आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी. प्रसिद्ध कृष्णा की पहली गेंद पर विप्रज निगम ने चौका जड़ दिया, लेकिन दूसरी गेंद पर सिराज ने विप्रज को आउट किया, फिर तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव ने एक रन लेकर मिलर को स्ट्राइक दी.
मिलर ने चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया, लेकिन पांचवी गेंद पर मिलर एक गलती कर बैठे, क्योंकि उन्होंने एक रन नहीं लिया. वो 1 रन ले लेते तो आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन जीत के लिए चाहिए थे, लेकिन अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे. प्रसिद्ध कृष्णा ने बाउंसर डाला, लेकिन मिलर उसे हिट करने से चूक गए. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को सिर्फ एक रन से हार का सामना करना पड़ा.
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 4 विकेट पर 210 रनों का स्कोर खड़ा किया है. कप्तान शुभमन गिल ने 45 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 5 छक्का निकला. जबकि जोल बटलर ने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 3 चौका और 5 छक्का शामिल रहा. इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौका और 2 छक्का निकला. वहीं दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए. जबकि कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को 1-1 सफलता मिली.
Add Comment