भारत ने यूएस‑ईरान संघर्ष विराम का स्वागत किया, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में मुक्त नौवहन की मांग
पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने 800 मीटर पैदल चलकर भवानीपुर सीट से दाखिल किया अपना नामांकन
कोलकाता| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से बतौर तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन दाखिल करने से पहले सीएम ममता ने पैदल मार्च दिया. इस दौरान बड़ी संख्या में टीएमसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. नामांकन दाखिल करने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं आप लोगों से अपील करती हूं न सिर्फ़ भवानीपुर में बल्कि बंगाल की सभी 294 सीटों पर वे तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा “मुझे सचमुच बहुत दुख है कि SIR के दौरान बंगाल की वोटर लिस्ट से इतने सारे नाम हटा दिए गए हैं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कालीघाट स्थित अपने आवास से रवाना हुईं तो उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी. अपने चिर अंदाज में हाथ जोड़कर ममता बनर्जी ने सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया. इस दौरान वह लगभग 800 मीटर पैदल चलकर अलीपुर सर्वे बिल्डिंग पहुंचीं जहां नामांकन पत्र दाखिल किया.
भवानीपुर से तीन बार विधायक रह चुकीं ममता बनर्जी का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से होगा. शुभेंदु अधिकारी ने पिछले सप्ताह इस सीट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक शक्ति का भी प्रदर्शन किया था. भवानीपुर की लड़ाई प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है और यह निर्वाचन क्षेत्र 2026 के विधानसभा चुनावों का प्रतीकात्मक केंद्र बन गया है.
इस निर्वाचन क्षेत्र में बंगाली मध्यमवर्गीय परिवारों के अलावा बड़ी संख्या में मारवाड़ी, गुजराती, पंजाबी, सिख और जैन आबादी रहती है. साथ ही एक बड़ी मुस्लिम आबादी का भी इलाके में निवास है. आंकड़ों के मुताबिक भवानीपुर में लगभग 42 प्रतिशत मतदाता बंगाली हिंदू हैं, 34 प्रतिशत गैर-बंगाली हिंदू और लगभग 24 प्रतिशत मुस्लिम हैं. भवानीपुर के लगभग तीन-चौथाई मतदाता हिंदू हैं.
Add Comment