Breaking News :

भारत ने यूएस‑ईरान संघर्ष विराम का स्वागत किया, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में मुक्त नौवहन की मांग

रेपो रेट को 5.25% पर कोई बदलाव नहीं,पहले की तरह देते रहें अपनी ईएमआई,:भारतीय रिजर्व बैंक

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने 800 मीटर पैदल चलकर भवानीपुर सीट से दाखिल किया अपना नामांकन

चुनाव आयोग ने साई कुमार को किया तमिलनाडु का नया मुख्य सचिव नियुक्त

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ

यूपी:अगले 48 घंटे भारी! लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का जारी किया अलर्ट

Iran America War Update: प्रेसिडेंट ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए सहमत ,तेहरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव पर झुके ट्रंप

“सीएम हिमंता बिस्वा की पत्नी की एफआईआर के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची असम पुलिस

“10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश बंद, यूपीआई से भुगतान करने पर देना होगा 1.25 गुना अधिक शुल्क”

अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जारी की राजपत्र अधिसूचना

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 08 April 2026

Iran America War Update: प्रेसिडेंट ट्रंप ने किया सीजफायर का ऐलान, ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए सहमत ,तेहरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव पर झुके ट्रंप

वॉशिंगटन: ईरान में सभ्यता को नष्ट कर देने वाली डेडलाइन से महज डेढ़ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक रुख बदलते हुए सैन्य कार्रवाई को रोकने का ऐलान कर दिया है। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि वह दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोकने पर सहमत हो गए हैं। इसके कुछ देर बाद ही ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी युद्धविराम पर सहमति जता दी है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसकी घोषणा की है।


होर्मुज स्ट्रेट पर अराघची का ऐलान

इसके साथ ही अराघची ने बताया कि दो हफ्तों की अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दिया जाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'मैं ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की ओर से यह घोषणा करता हूं: यदि ईरान पर हमले रोक दिए जाते हैं, तो हमारी शक्तिशाली सशस्त्र सेनाएं अपने रक्षात्मक अभियान रोक देंगी।'



मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने मंगलवार (7 अप्रैल) को घोषणा की कि अमेरिका ईरान के साथ दो सप्ताह के संघर्ष विराम के लिए सहमत हो गया है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया, जब कुछ ही घंटों पहले उन्होंने ईरान पर बड़ा हमला करने और पूरी सभ्यता को खत्म कर देने की चेतावनी दी थी. सीजफायर कराने में पाकिस्तान का भी अहम रोल रहा. जिसका जिक्र ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया. वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का धन्यवाद दिया. 


ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'मैं ईरान पर बमबारी और हमले को दो सप्ताह की अवधि के लिए स्थगित करने पर सहमत हूं. यह एक द्विपक्षीय युद्धविराम (Ceasefire) होगा.'


ट्रंप ने कहा, 'जैसा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत और उनके अनुरोध पर कि मैं आज रात ईरान की ओर भेजी जा रही विनाशकारी सैन्य शक्ति को रोक दूं और इस शर्त पर कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह और तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत है.'


ट्रंप ने कहा, 'ऐसा करने का कारण यह है कि हम पहले ही सभी सैन्य उद्देश्यों को पूरा कर चुके हैं और उनसे आगे बढ़ चुके हैं, और हम ईरान के साथ दीर्घकालिक शांति तथा मध्य पूर्व में शांति के लिए एक ठोस समझौते के काफी करीब पहुँच चुके हैं.'


उन्होंने आगे कहा, 'मैं ईरान की ओर से 10 बिंदुओं का एक प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, और हमें विश्वास है कि यह बातचीत के लिए एक व्यवहार्य आधार है. अतीत के लगभग सभी विवादित मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच सहमति बन चुकी है, लेकिन यह दो सप्ताह की अवधि समझौते को अंतिम रूप देने और उसे पूरा करने के लिए आवश्यक है.


'संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में, और साथ ही मध्य पूर्व के देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए, इस दीर्घकालिक समस्या के समाधान के करीब पहुँचना मेरे लिए सम्मान की बात है.'

अराघची ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को ईरान की सेनाओं के नियंत्रण में खोले जाने के भी घोषणा की। उन्होंने लिखा, 'दो हफ्तों की अवधि के लिए ईरान की सशस्त्र सेनाओं के साथ समन्वय और तकनीकी सीमाओं को उचित रूप से ध्यान में रखते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित रास्ता संभव होगा।'



ईरान ने कहा पाकिस्तान को शुक्रिया

अब्बास अराघची ने युद्धविराम के लिए पाकिस्तन की कोशिशों का आभार जताया है और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तारीफ की है। अराघची ने लिखा, इस्लामिक गणराज्य ईरान की ओर से मैं अपने प्यारे भाइयों- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री (शहबाज) शरीफ और फील्ड मार्शल (असीम) मुनीर- का इस क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए आभार और सराहना व्यक्त करता हूं।


ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव पर झुके ट्रंप

इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बमबारी और हमले रोकने की घोषणा की थी। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में इसकी जानकारी दी थी। उनकी घोषणा में सबसे अहम बात ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव को बाचतीत के आधार के रूप में स्वीकार करना था। उन्होंने ईरान के 10-सूत्रीय प्रस्ताव को व्यवहारिक बताया था। ईरानी मीडिया में इसे तेहरान की जीत और ट्रंप के झुकने के रूप में पेश किया जा रहा है।

अराघची ने शहबाज-मुनीर को दिया धन्यवाद


अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर में अहम रोल निभाने के लिए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का धन्यवाद दिया. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा, 'ईरान की ओर से मैं अपने प्रिय भाइयों पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ और फील्ड मार्शल मुनीर का क्षेत्र में युद्ध समाप्त करने के उनके अथक प्रयासों के लिए आभार और प्रशंस करता हूं.'


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.