Breaking News :

India Secures Safe Passage for LPG Carriers Amid Tensions in Strait of Hormuz

ईद पर मेहमानो के लिए घर पर बनाएं लखनवी किमामी सेवई, स्वाद से सबको कर देंगे दीवाना

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की गिरफ्तारी से काठमांडू में बवाल

जेवर एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में सुविधाओं को देखकर मन को संतोष हुआ: पीएम मोदी

Political Exchange Intensifies as PM Modi and Akhilesh Yadav Trade Remarks at Jewar Airport Event

Seed Cycling Gains Attention as Natural Approach to Support Women’s Hormonal Health

श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई 10 अप्रैल तक स्थगित

कानपुर में द्वितीय रमा मिश्रा यूपी चैलेंजर ट्रॉफी का आगाज, वेटरंस क्रिकेटरों के बीच रोमांचक मुकाबले शुरू

India Gets First ‘Port of Refuge’ to Strengthen Maritime Emergency Response

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 28 March 2026

आईपीएल 2026: एसआरएच के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का पहला मुकाबला शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जैकब डफी आरसीबी की ओर से आईपीएल में अपना डेब्यू कर रहे हैं। रजत ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सभी पूरी तरह फिट हैं और इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम अपनी जर्सी पर दूसरा सितारा लगाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।" आरसीबी की तरफ से अभिनंदन सिंह भी इस मुकाबले में अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, ईशान किशन ने कहा कि टॉस जीतने या हारने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, "विकेट एकदम ताजा लग रहा है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप पहले बैटिंग करते हैं या बॉलिंग। आपको कुछ नया करने की जरूरत नहीं है। हमें बस अपनी योजनाओं को ठीक से लागू करना है। हर कोई अच्छी लय में दिख रहा है।"

आरसीबी ने आईपीएल 2025 में 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार खिताब जीता था। रजत पाटीदार की अगुवाई में आरसीबी की टीम इस बार भी काफी मजबूत नजर आ रही है। विराट कोहली और फिल साल्ट से टीम को पिछले सीजन की तरह इस बार भी दमदार प्रदर्शन की आस होगी। देवदत्त पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में काफी रन बनाकर आ रहे हैं। वहीं, कप्तान रजत के ऊपर नंबर चार पर खेलते हुए टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि, आरसीबी को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की कमी जरूर खल सकती है, जो शुरुआती कुछ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और कप्तान ईशान किशन से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हेड और अभिषेक का बल्ला पिछले सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं चला था, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर भी पड़ा था। पैट कमिंस शुरुआती मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हेनरिक क्लासन के ऊपर टीम के मिडिल ऑर्डर को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। लियाम लिविंगस्टन और अनिकेत वर्मा फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अनिकेत ने पिछले सीजन अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। नीतीश कुमार रेड्डी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देना चाहेंगे। गेंदबाजी में हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा और जयदेव उनादकट की तिकड़ी बल्लेबाजों की परीक्षा लेती हुई नजर आएगी।

आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.