Game Changer’ Farmer ID Drive: Rampur Tops Uttar Pradesh by Achieving 100% Target Ahead of Deadline
मलिहाबाद में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान
लखनऊ। 18 मार्च 2026
लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रहीमाबाद थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव की है, जहां अजय नाम के युवक ने “अज्ञात कारणों के चलते” यह कदम उठाया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, अजय गुड़गांव में रहकर गमलों का कारोबार करता था और होली के अवसर पर घर आया हुआ था। घर लौटने के बाद से वह शांत और गुमसुम रहने लगा था। बुधवार को सुबह से दोपहर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो परिवार के लोग अंदर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि अजय रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूल रहा था, जिसे देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।
घटना की सूचना मिलते ही रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया, लेकिन मौके से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई।
रहीमाबाद थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Add Comment