Vijay Varma / तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद इस एक्ट्रेस के साथ जुड़ा विजय का नाम
Vijay Varma: कुछ महीने पहले तक विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा जा रहा था। इन दोनों की जोड़ी ने सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक काफी सुर्खियाँ बटोरी थीं। यहाँ तक कि चर्चा थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अचानक आई ब्रेकअप की खबरों ने फैन्स को चौंका दिया।
ब्रेकअप की वजह क्या थी?
विजय और तमन्ना के ब्रेकअप को लेकर कई अटकलें लगाई गईं। कुछ का कहना था कि दोनों के बीच शादी को लेकर मतभेद हो गए थे, तो कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विजय इस समय अपने करियर पर पूरी तरह फोकस करना चाहते हैं और रिश्तों को लेकर गंभीर नहीं हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों को कभी साथ नहीं देखा गया, और दोनों ने भी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।
अब फातिमा सना शेख हैं चर्चा में
हाल ही में विजय वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक कैफे के बाहर का है, जहाँ फातिमा सना शेख विजय से मिलती हैं, उन्हें गले लगाती हैं और प्यार से किस करती हैं। दोनों ने साथ में पोज भी दिए। यह सब देख सोशल मीडिया यूज़र्स कयास लगाने लगे हैं कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
वीडियो को लेकर अटकलें तेज़ हैं कि विजय और फातिमा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। वीडियो भले ही कुछ दिन पुराना हो, लेकिन इसकी गर्मी अब तक थमी नहीं है।
लस्ट स्टोरीज़ में तमन्ना-विजय की केमिस्ट्री
बता दें कि विजय और तमन्ना ने 2023 की नेटफ्लिक्स सीरीज़ Lust Stories 2 में साथ काम किया था। इस सीरीज़ में दोनों का इंटिमेट सीन भी काफी चर्चा में रहा था। उस दौरान विजय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपने रिश्ते को छिपाने में यकीन नहीं रखते। यही वजह थी कि दोनों को कई बार एक-दूसरे के साथ पब्लिक प्लेस में भी देखा गया।
Add Comment