Breaking News :

यूपी के धार्मिक पर्यटन को गांवों तक पहुंचाने की पहल, 300 साल पुराने पासी बाबा मंदिर का एक करोड़ रुपये से हो रहा विकास

निवेशकों की पहली पसंद बन रहा उत्तर प्रदेश, CM योगी ने बताई विकास की नई तस्वीर

बाबा केदार की डोली ने गुप्तकाशी के लिए किया प्रस्थान, कल पहुंचेगी ऊखीमठ

संभल में बिना अनुमति बनी मस्जिद पर कार्रवाई की तैयारी, भारी पुलिस बल तैनात

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, बाबा के दर्शन पर लगा विराम

बिहार में तीन जगह पुलिस टीमों पर हमला, कई जवान घायल

दिवाली की आतिशबाजी पर सवाल उठाने वालों को योगी का जवाब, सपा सरकार पर भी साधा निशाना

चित्रगुप्त पूजा पर नितिन नवीन का संदेश, छठ को बताया बिहार की सांस्कृतिक पहचान

President Murmu Calls for Turning Swachhata Abhiyan Achievements into Measurable Results

Four Coaches of Train 15003 Derail Near Kanpur, Passengers Safe

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 12 November 2026

फतेहपुर के पासी बाबा मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में मिलेगी नई पहचान, नवंबर माह के अंत तक हो जाएगा तैयार *पासी बाबा मंदिर परिसर में यात्री शेड, इंटरलॉकिंग रास्तों के साथ मिलेंगी स्वच्छता और अन्य बुनियादी सुविधाएं *यूपी में धार्मिक पर्यटन का बढ़ा दायरा, कम चर्चित प्राचीन मंदिरों को भी पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा विकसित*

यूपी के धार्मिक पर्यटन को गांवों तक पहुंचाने की पहल, 300 साल पुराने पासी बाबा मंदिर का एक करोड़ रुपये से हो रहा विकास

लखनऊ/फतेहपुर, 12 नवंबर 2026 :


उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन का दायरा अब बड़े तीर्थस्थलों से आगे बढ़ाकर गांवों में स्थित प्राचीन और कम चर्चित धार्मिक स्थलों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में फतेहपुर जिले के जहानाबाद स्थित करीब 300 साल पुराने पासी बाबा मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान देने की पहल की गई है। लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास कराया जा रहा है। इस परियोजना का अबतक 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है और यह नवंबर 2026 के अंत तक तैयार हो जाएगा। इस पहल से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में धार्मिक पर्यटन की नई संभावनाएं भी विकसित होंगी।


पर्यटन परियोजना के तहत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। यहां यात्रियों के विश्राम के लिए यात्री शेड बनाया जा रहा है, जबकि परिसर में आवागमन को सुगम बनाने के लिए इंटरलॉकिंग रास्ते विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा दिशा-सूचक बोर्ड और सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इन व्यवस्थाओं से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परिसर में घूमने, विश्राम करने और जरूरी सुविधाएं पाने में आसानी होगी।


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि, प्रदेश सरकार का ध्यान ऐसे कम चर्चित धार्मिक स्थलों को भी पर्यटन मानचित्र पर लाने पर है, जिनका स्थानीय स्तर पर गहरा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। गांवों के मंदिरों का विकास होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय समुदायों को भी बढ़ते पर्यटन का लाभ मिलेगा। इससे स्थानीय कारोबारियों, कारीगरों और विभिन्न सेवाएं देने वाले लोगों के लिए रोजगार और आय के नए अवसर तैयार होंगे। उन्होंने बताया प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण धार्मिक स्थलों को विकसित करते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी जाए।


जहानाबाद के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पासी बाबा मंदिर करीब 300 साल पुराना है और विभिन्न समुदायों के श्रद्धालुओं की इस मंदिर में गहरी आस्था है। यहां उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में स्थित पवित्र सरोवर का भी विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इसके जल में स्नान करने से कुष्ठ रोग सहित अन्य बीमारियों में राहत मिलती है। इसी आस्था के चलते यह मंदिर लंबे समय से बड़ी संख्या में लोगों की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।


विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने आगे बताया कि पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों से मंदिर को एक सुव्यवस्थित धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में नई पहचान मिलेगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही मंदिर के धार्मिक महत्व और स्थानीय परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए इसके विकास पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की आस्था के अनुरूप इस स्थल की पहचान बनी रहे।


पासी बाबा मंदिर में हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला मेला भी इसकी लोकप्रियता और धार्मिक महत्व को दर्शाता है। इस मेले में विभिन्न जिलों से करीब 50 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि स्थानीय परंपराओं और सामुदायिक मेल-जोल का भी महत्वपूर्ण अवसर बनता है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी मंदिर की क्षेत्रीय पहचान और ग्रामीण धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को रेखांकित करती है।


अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य विभाग अमृत अभिजात ने बताया कि प्रदेश के पर्यटन मानचित्र का विस्तार करने में कम चर्चित तीर्थस्थलों का विकास महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। गांवों के मंदिरों में बुनियादी सुविधाएं विकसित करने के साथ उनके स्थानीय स्वरूप और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना भी जरूरी है। इससे ऐसे स्थल श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुलभ बनेंगे और स्थानीय लोगों की भागीदारी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.