Breaking News :

Shah Rukh Khan Turns 61, Greets Fans from Mannat on His Birthday

अमित शाह की चिरंजीवी और राम चरण से मुलाकात, हैदराबाद में अभिनेता के घर पहुंचे गृह मंत्री

मीडिया से बेहतर तालमेल पुलिस की कार्यशैली का अहम हिस्सा: राजीव कृष्ण

Delhi Police Personnel Take Protest to PHQ, Oppose Transfer of Two Officers

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- 'वोट बचाओ नहीं, घुसपैठिया बचाओ रैली थी'

यूपी में एक लाख सरकारी नौकरियों का ऐलान, अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण

नवीन नबीन का राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला, विदेशी ताकतों के एजेंडे पर चलने का लगाया आरोप

यूएन बैठक में भारत ने समुद्री स्वतंत्रता, नाविकों की रक्षा को बताया अनिवार्य

बहरीन में सुरक्षा मंथन के बाद विदेश सचिव ने यूएई संग साझेदारी पर की चर्चा

जी20 में बोले डॉ. जयशंकर- सैन्य विकल्पों से नहीं, कूटनीति से हल होंगे वैश्विक संकट

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 02 November 2026

बम धमकी के बाद अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ी, बुलेटप्रूफ शीट के पीछे से किया फैन्स का अभिवादन

नई दिल्ली, 02 नवंबर 2026


बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की सुरक्षा व्यवस्था में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। रविवार को मुंबई स्थित अपने आवास 'जलसा' के बाहर प्रशंसकों से मुलाकात के दौरान बिग बी इस बार एक पारदर्शी बुलेटप्रूफ शीट के पीछे खड़े दिखाई दिए। सालों से हर रविवार अपने प्रशंसकों के बीच आने की परंपरा निभा रहे अमिताभ का यह बदला हुआ अंदाज चर्चा में है। सुरक्षा के इस विशेष इंतजाम को अक्टूबर में मिली बम धमकी से जोड़कर देखा जा रहा है।


1 नवंबर को रविवार के अवसर पर अमिताभ बच्चन अपने जुहू स्थित बंगले से बाहर निकले और वहां बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। हालांकि, इस बार उन्होंने फैन्स से सीधे खुले स्थान पर खड़े होकर मुलाकात नहीं की, बल्कि पारदर्शी सुरक्षा शीट के पीछे रहकर उनका अभिवादन किया। उनके आसपास सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों ने सुरक्षा के इस नए तरीके पर हैरानी जताई। वहीं, कई लोगों ने अभिनेता की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों पर संतोष भी व्यक्त किया।


हर रविवार होने वाली इस मुलाकात में अभिषेक बच्चन भी अपने पिता के साथ नजर आए। अमिताभ बच्चन जब बाहर खड़े प्रशंसकों का अभिवादन कर रहे थे, तब अभिषेक उनके पीछे मौजूद रहकर भीड़ पर नजर बनाए हुए थे। एक ओर सुरक्षा घेरे के भीतर से बिग बी हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तो दूसरी ओर उनके प्रशंसक बाहर खड़े होकर उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद फिल्म जगत में भी सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।


अमिताभ बच्चन की सुरक्षा बढ़ाए जाने की वजह अक्टूबर में सामने आई एक धमकी भी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस को एक ईमेल मिला था, जिसमें अभिनेता के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। बताया गया कि यह ईमेल मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एक स्कूल को भेजा गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। इसी पृष्ठभूमि में जलसा के बाहर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन की वर्षों पुरानी रविवार की मुलाकात इस बार सुरक्षा के नए घेरे के बीच देखने को मिली

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.