Breaking News :

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ में खूनी वारदात: रेहान को फोन कर बुलाया, फिर चाकुओं से हमला कर उतारा मौत के घाट

भागलपुर में रोशन रोही और डिंपल सिंह के कार्यक्रम में मचा हंगामा, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

56 इंच के सीने का एक्स-रे लेकर रामलीला मैदान पहुंचीं महिलाएं, मोदी पर साधा निशाना

INDIA Bloc Leaders Head to Ramlila Maidan for Mega Rally

रोहतक में नितिन नवीन की पदयात्रा, गांधी प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

केशव मौर्य का राहुल गांधी पर हमला, 2027 चुनाव को लेकर दी चेतावनी

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, बोले- दिल्ली में अगले तीन चुनाव तक नहीं खुलेगा खाता

योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- सपा का मतलब बदमाशों को बुलावा, भाजपा का मतलब बदलाव

Ashutosh Dixit Takes Over as IAF Chief, Vows Readiness for Future Wars

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 02 November 2026

योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- सपा का मतलब बदमाशों को बुलावा, भाजपा का मतलब बदलाव

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर 2026


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जनधन योजना, डिजिटल लेनदेन और सरकारी योजनाओं के लाभ सीधे गरीबों तक पहुंचाने का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार पर लगाम लगने और बिचौलियों की भूमिका खत्म होने से परेशान विपक्षी दल सड़कों पर अराजकता फैलाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनधन योजना के तहत 55 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पहले सरकारी योजनाओं के लिए भेजे जाने वाले 100 रुपये में से लाभार्थियों तक केवल 15 रुपये ही पहुंचते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सरकार की ओर से भेजी गई पूरी राशि गरीबों के खाते में पहुंचे और बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो। मुख्यमंत्री ने डिजिटल लेनदेन को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था का आधार बताते हुए विपक्ष पर इसी व्यवस्था के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप लगाया।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर किसान, महिला, युवा और देश की सुरक्षा के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने नक्सलवाद, आतंकवाद और अलगाववाद का समर्थन करने वाले तत्वों का जिक्र करते हुए कहा कि देश को ऐसे लोगों की साजिशों और गतिविधियों के प्रति सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि आजादी के शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते भारत में अराजकता फैलाने वाले और भ्रष्ट तत्वों को खुली छूट नहीं दी जा सकती। योगी ने लोगों से दुष्प्रचार का मुकाबला करने और ऐसी ताकतों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।


योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के पूर्व शासनकाल का उल्लेख करते हुए कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "समाजवादी पार्टी की भी सरकार थी तब एक नारा चलता था - देख सपाई बिटिया घबराई। कोई बेटी स्कूल जाने में डरती थी, हर बेटी स्कूल जाने में डरती थी, हर व्यापारी व्यापार करने से डरता था। पर्व और त्यौहार के पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे, महीनों-महीनों कर्फ्यू रहता था, दंगा होता था, व्यापारी के साथ कब लूट हो जाए, गरीब की जमीन पर कोई दबंग कब कब्जा कर ले, कोई भरोसा नहीं था।"


मुख्यमंत्री ने सपा और भाजपा की कार्यशैली में अंतर बताते हुए कहा, "और इसीलिए मैं कहता हूं समाजवादी पार्टी का मतलब बदमाश को बुला देना और भारतीय जनता पार्टी का मतलब बदलाव का सारथी बन जाना। बदलाव ये बदलाव जो आज यहां दिख रहा है, जो बदलाव दिख रहा है, ये बदलाव विकास का है, रोजगार का है, नौजवान के चेहरे पर खुशहाली का है, अन्नदाता किसानों का भी है।"


अपने संबोधन के जरिए योगी ने विपक्ष की राजनीति, पिछली सरकारों के कार्यकाल और मौजूदा सरकार की उपलब्धियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने विकास, रोजगार, किसानों की खुशहाली और कानून-व्यवस्था को सरकार के बदलाव के दावे का प्रमुख आधार बताया।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.