Breaking News :

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अफसरों का तबादला; 10 की बदली जिम्मेदारी

Omar Abdullah Marries Journalist Nidhi Razdan, Announces New Chapter

Class 10 Student Attacked With Chainsaw Inside Andhra School

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने हिरासत में लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मामले में कार्रवाई

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

यूपी से हटेंगे तो देश से हटेंगे', अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से किया एकजुट होकर मुकाबले का आह्वान

लखनऊ के समिट बिल्डिंग में पुलिस का लाठीचार्ज, दरोगा हरिओम पटेल का वीडियो वायरल

पीएम मोदी का जनता के नाम संदेश- जीवन के अंतिम क्षण तक सेवा में जुटा रहूंगा

अखिलेश यादव बोले- सामाजिक न्याय की स्थापना और लोकतंत्र की मजबूती के लिए करेंगे काम

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 01 November 2026

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर 2026


भारतीय रेलवे में आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं के विस्तार के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को रेल यात्रा के नए दौर से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर रेलवे के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि नई ट्रेन काशी और दिल्ली के बीच यात्रा को पहले से अधिक सुविधाजनक और कम समय लेने वाला बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताते हुए रेलवे के आधुनिकीकरण को लेकर अपनी बात रखी।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हम आभारी हैं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के और मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी को जिन्होंने भारतीय रेल जो एक गरीब, एक बुजुर्ग, एक आम भारतीय की सवारी है, भारतीय रेल को आज आधुनिक स्वरूप दिया है।" उन्होंने अपने पुराने रेल यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक रेलवे में होते बदलावों को करीब से देखा है। उनके मुताबिक, बदलते भारत के साथ भारतीय रेलवे भी आधुनिक सुविधाओं और तकनीक को अपना रही है।


सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में रेलवे के पुराने ढांचे को याद करते हुए बताया कि पहले कई रेल मार्गों पर ब्रॉडगेज और मीटरगेज की व्यवस्था एक साथ मौजूद थी। इस समस्या को लेकर संसद में लगातार सवाल उठाए जाते थे, लेकिन उस समय केवल आश्वासन मिलते थे। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सभी रेलवे लाइनें ब्रॉडगेज में परिवर्तित हो चुकी हैं और उनका विद्युतीकरण भी पूरा हो गया है।


वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले काशी से दिल्ली पहुंचने में रेल के जरिए 13 से 14 घंटे लगते थे, जबकि नई ट्रेन इस दूरी को महज 8 से 9 घंटे में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों के समय और श्रम दोनों की बचत करेगी। इससे लंबी दूरी की रेल यात्रा पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो सकेगी।


मुख्यमंत्री ने 15 फरवरी 2019 को देश की पहली वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ को भी याद किया, जिसे नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि शुरुआती वंदे भारत में चेयर कार की सुविधा थी, जबकि अब स्लीपर संस्करण यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। योगी ने कहा कि यात्री रात में काशी से रवाना होकर सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे और दिल्ली से यात्रा शुरू करने वाले अगले दिन सुबह काशी पहुंच पाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि काशी और देश की राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाली यह रेल यात्रा यात्रियों के लिए सुखद और मंगलमय होगी।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.