Breaking News :

यूपी के 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सैकड़ों मंदिरों में होंगे भजन और दीपदान

अखिलेश यादव पर पोस्टर वार, सपा के परिवारवाद पर उठाए सवाल

यूपी में भाजपा का संगठनात्मक फेरबदल, 6 क्षेत्रों में सोशल मीडिया और IT की नई टीम घोषित

अखिलेश यादव बोले- ‘अब बीजेपी हटने जा रही है’, आजम खान पर बोले- ‘आजम हैं, आजम रहेंगे’

‘धामी का बड़ा आरोप- ‘कुछ लोग भारत को भी नेपाल और बांग्लादेश बनाना चाहते थे’

वोट चोरी’ के आरोपों पर अमित शाह का राहुल गांधी को जवाब- ‘कांग्रेस को देश समझ चुका है’

वाराणसी: ‘गंगा के ऊपर राफेल-तेजस का शक्ति प्रदर्शन, वाराणसी में गूंजा ‘विंग्स ओवर गंगा’

We Will Never Let You Down’: Poland PM Tusk’s Strong Message to Modi

Keerthy Suresh and Radhika Apte Face Off in Netflix’s ‘Akka’

युवाओं को “लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ” अभियान से कैसे जोड़ेगी भाजपा ? युगवार्ता के सवाल का धामी ने दिया जवाव

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 23 October 2026

पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान युवक की हत्या, इलाके में तनाव

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2026


बिहार के पटना सिटी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसक वारदात में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना खाजेकलां थाना क्षेत्र में पश्चिम दरवाजा मोड़ के पास सेल्स टैक्स ऑफिस के नजदीक हुई। वारदात के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।


स्थानीय लोगों के अनुसार, शोभायात्रा के दौरान गाना बजाने को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। घटना में गोली लगने की बात भी सामने आई है।


एक स्थानीय दुकानदार के मुताबिक, घायल युवक को पहले इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हंगामा शुरू हो गया और लोगों ने ऑर्केस्ट्रा ट्रॉली में तोड़फोड़ की। तनावपूर्ण माहौल के कारण विसर्जन की प्रक्रिया भी रुक गई।


स्थिति को संभालने और विसर्जन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी कराने के लिए डीएसपी शिव शंकर कुमार ने खुद ट्रैक्टर चलाया। इस बीच पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की।


सिटी एसपी (पूर्वी) शैलजा ने बताया कि, खाजेकलां थानांतर्गत पश्चिम दरवाजा के पास एक बच्चा को चाकू लगने से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं घायल बच्चा को त्वरित इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया।


पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में घटना में एक समिति के सदस्य की संभावित संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। हालांकि, मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.