अखिर क्यों मिलाई जाती है वेश्या के आंगन की मिट्टी माँ दुर्गा की मूर्ति में?
अनुराग ठाकुर का प्रियंका पर तंज, ‘लड़ सकती हूं’ से ‘मार सकती हूं’ तक!
नई दिल्ली, 12 अकंटूबर 2026
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं ने पुलिसकर्मियों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं का भी उल्लेख किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “ये बहुत दुर्भाग्य है।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के नाम पर विपक्षी नेताओं ने पुलिसकर्मियों और महिलाओं के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार किया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अपने बयान में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं का जिक्र किया।
भाजपा सांसद ने दावा किया कि घटना के वीडियो सबके सामने हैं और सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। प्रियंका गांधी के नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “‘महिला हूं, लड़ सकती हूं’ वो अब लगता है ‘महिलाओं को मार सकती हूं’।”
अनुराग ठाकुर ने प्रदर्शन के दौरान कथित धक्का-मुक्की का जिक्र करते हुए कहा, “कोई कोहनी मारते हैं, कोई हाथ मारते हैं, कोई कुछ करते हैं, ऐसी हालत कर दी है। कांग्रेस हताश और नजर आती है जी।”
भाजपा सांसद ने अपने बयान के जरिए प्रदर्शन के दौरान हुए कथित दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना की और पार्टी पर निशाना साधा।
Add Comment