‘पार्टी का सिपाही हूं, जो निर्देश मिलेगा उसका पालन करूंगा’: अजय राय

नई दिल्ली, 03 अक्टूबर 2026


उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने इस्तीफे को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि उनसे इस्तीफा देने के लिए न तो कहा गया है और न ही इस संबंध में कोई बातचीत हुई है। अजय राय ने पार्टी के निर्देशों के मुताबिक काम करते रहने और संगठन को मजबूत करने की बात कही।


अजय राय ने कहा, “नहीं इस्तफा की बात ही नहीं हुई, न किसी ने इस्तिफे की बात ही नहीं कही। तो कॉन्फिडेंस... अरे जब आज पार्टी के लिए काम कर रहा हूं, पार्टी का सिपाही हूं, पार्टी ने जो निर्देश दिया उसका पालन है। मुझे इस्तीफे के लिए नहीं कहा गया था। मुझे जो चीज सामने बातें आई कि हम लोग काम कर रहे हैं, काम करते रहेंगे। पार्टी का जो निर्णय है वो वो मान्य है, उसको सर माथे लगाता हूं और पार्टी के लिए दिन रात जितना मेहनत कर किया था उससे ज्यादा करने का प्रयास करूंगा, क्योंकि हम लोग बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं, महादेव के भक्त हैं, यहां वरदानी है बाबा उनका कृपा उनकी आशीर्वाद।”


अजय राय ने कहा कि वह पार्टी के लिए आगे भी पूरी सक्रियता के साथ काम करते रहेंगे। उन्होंने स्थानीय लोगों, विशेष रूप से पिंडरा के लोगों से मिले समर्थन का उल्लेख करते हुए कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।


उन्होंने कहा, “देश वासियों का आशीर्वाद और विशेष रूप से पिंड्रा के लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम लोग डटकर कांग्रेस को खड़ा करेंगे और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।”


अजय राय के बयान में पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संगठन के लिए लगातार काम करने की बात सामने आई। उन्होंने पार्टी के निर्णय को स्वीकार करने के साथ कांग्रेस को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य को दोहराया।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.