Rashmika Mandanna Reveals the Extreme Challenges Behind ‘Mysaa’
धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र
देहरादून, 21 सितंबर 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि मातृशक्ति के हुनर को अब देश और दुनिया के बाजार तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री, सिलाई, अचार और खिलौनों समेत कई तरह के उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “मैं सराहना करना चाहता हूँ अपनी मातृशक्ति का भी जो एक से एक अच्छे उत्पाद चाहे वो हस्तशिल्प के क्षेत्र में हो, चाहे वो खाने के हो, चाहे वो सिलाई के हो, अचार हो, किसी भी प्रकार के खिलौने हो, बहुत ही शानदार उनके उत्पाद बन रहे हैं और उनकी माँग लगातार पूरे देश और दुनिया में आज हो रही है।”
धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के ‘हाउस ऑफ हिमालया’ ब्रांड की शुरुआत की है। उन्होंने कहा, “और हमारे प्रधानमंत्री जी ने यहां 'हाउस ऑफ हिमालया' ब्रांड हमारा प्रारंभ किया और उसी के माध्यम से आज हम इन ब्रांडों को पूरे देश दुनिया के अंदर ले जाने का काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि इस पहल के जरिए उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Add Comment