Breaking News :

Sunday, 20 September 2026

अमेरिकी नागरिकों को ठग रहा था फर्जी कॉल सेंटर, 16 हिरासत में

नई  दिल्ली, 19 सितंबर 2026


लखनऊ के कपूरथला पुलिस चौकी के पास रिध्या प्लाजा में संचालित फर्जी कॉल सेंटर का अलीगंज पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान चार युवतियों समेत 16 लोगों को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह अमेरिकी नागरिकों को झांसे में लेकर उनसे ठगी करता था। इससे पहले समिट बिल्डिंग और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में भी ऐसे फर्जी कॉल सेंटर पकड़े जा चुके हैं।


डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक कॉल सेंटर में काम करता है। इसके बाद पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की तो फर्जी कॉल सेंटर का पता चला। पुलिस के अनुसार गिरोह करीब चार महीने से यह सेंटर चला रहा था और वहां काम करने वालों को सरगना हर महीने वेतन देता था। भर्ती के लिए अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ को प्राथमिकता दी जाती थी।


पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य खुद को अमेरिकी अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को विश्वास में लेते थे और उनसे रकम ऐंठते थे। इस तरह गिरोह अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। हिरासत में लिए गए लोगों में चार युवतियां भी शामिल हैं। इनमें अधिकतर आरोपी दूसरे शहरों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अहमदाबाद निवासी कुशवाहा प्रियांशु से पूछताछ की जा रही है।


समिट बिल्डिंग में सामने आए फर्जी कॉल सेंटर के मामले में पुलिस ने 119 लोगों को गिरफ्तार किया था। जनवरी 2025 से संचालित इस सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से 250 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी किए जाने का आरोप था। गिरोह खासतौर पर बुजुर्गों और विदेशी महिलाओं को निशाना बनाता था और वीओआईपी तकनीक का इस्तेमाल करता था। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई थी, जिसके बाद तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित और छह को लाइनहाजिर किया गया। मामले की जांच अभी जारी है, जबकि कथित मास्टरमाइंड चार्ल्स अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.