Thursday, 10 September 2026

वंदे मातरम पर नितिन नवीन का राहुल गांधी पर तीखा हमला

नई दिल्ली, सितंबर 10, 2026


वंदे मातरम के महत्व और भारतीय संस्कृति को लेकर बीजेपी नेता नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम केवल स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा गीत नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय चेतना और सम्मान का प्रतीक है।


नितिन नवीन ने कहा, “मैं Rahul मियाँ से कहता हूँ मित्रों कि राहुल जी आप वंदे मातरम का महत्व समझ ही नहीं सकते क्योंकि आपने कहीं ना कहीं भारतीय संस्कृति के महत्व को ही नहीं समझा, आपको तो विदेशी संस्कृति में ही पले-बढ़े हैं।”


उन्होंने वंदे मातरम के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को जोड़ते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोला। नितिन नवीन ने कहा, “जो वंदे मातरम की गूंज से हजारों लाखों बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया इस देश की मिट्टी के लिए, देश की आजादी के लिए, उस वंदे मातरम का पूरा गान करने से आपकी माताश्री और आपका पार्टी अपमानित महसूस करता है। इस कांग्रेस को तो निश्चित रूप से हमें समाप्त कर देना चाहिए मित्रों।”


नितिन नवीन ने आगे कहा कि वंदे मातरम की गूंज को केवल आजादी के संघर्ष तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं इसलिए आज कहता हूँ, ये वंदे मातरम की गूंज हमारी आजादी की ही गूंज नहीं है, ये दो हजार बैंतालीस के विकसित भारत की आवाज है, जो हम सबको आगे बढ़ाना है और वंदे मातरम की इस गूंज से नई पीढ़ी को जोड़ते हुए नए वातावरण में वंदे मातरम हमारी सम्मान का प्रतीक है।”


नितिन नवीन के बयान में वंदे मातरम को देश के स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत के साथ-साथ भविष्य के भारत की आकांक्षाओं से जोड़ने का संदेश दिखाई दिया। उन्होंने इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने और राष्ट्रीय सम्मान के प्रतीक के रूप में स्थापित करने पर जोर दिया।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.