जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर ब्रजेश पाठक का बड़ा आश्वासन

नई  दिल्ली, 22 अगस्त 2026


जंतर-मंतर पर युवाओं और छात्रों के धरना-प्रदर्शन के बाद उनकी मांगों को लेकर अब केंद्रीय स्तर पर बातचीत की पहल सामने आई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदर्शन में शामिल युवाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को केंद्रीय नेतृत्व के सामने गंभीरता से रखा गया है और आगे इस मुद्दे पर बातचीत की जाएगी।


ब्रजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा, "हमारे साथी हैं इनको आप पहचानते हैं? पहचानते हैं, नहीं पहचानते हैं? ये हमारे, हमारे छोटे भाई आदरणीय हर्ष दुबे जी और ये आदरणीय हमारे धनंजय जी, मृत्युंजय जी, मृत्युंजय पाठक जी और हमारे बीच में हमारे शिवा, शिवा, शिवा शर्मा जी, सभी हमारे मित्र हैं, सभी हमारे छोटे भाई हैं।"


जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "और जंतर मंतर पर जो आप देख रहे थे, ये कल जो धरना प्रदर्शन हुआ उसमें  हमें एक पत्र मिला है, उस पत्र को हमने अपने केंद्रीय नेतृत्व को दिया है और केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि हमारे जो साथी, हमारे युवा साथी जो जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे, उनकी माँगों पर हम विचार करेंगे, गंभीरता पूर्वक विचार करेंगे और किसी भी स्थिति में अपने देश के युवाओं का, अपने देश के छात्रों का कोई नुकसान नहीं होने देंगे और सबको साथ लेकर के चलेंगे।"


ब्रजेश पाठक ने आगे कहा, "अब इसी बात की सूचना देने के लिए हम आपके बीच में आए हैं और दो दिन के बाद आप लोगों की इच्छा थी कि हम केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखें तो माननीय मंत्री जी के साथ में दो दिन के बाद इनकी बैठक होगी, उसमें हम इनको लेकर के जाएंगे और इनके साथ में बात करेंगे। अब मैं इनसे कहूंगा कि अपनी बात रखें।"


ब्रजेश पाठक के इस बयान के बाद प्रदर्शनकारी युवाओं की मांगों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है। दो दिन बाद प्रस्तावित बैठक में संबंधित प्रतिनिधियों को साथ ले जाकर उनकी बात रखने की बात कही गई है। अब इस बैठक में होने वाली चर्चा और युवाओं की मांगों पर लिए जाने वाले निर्णय पर सभी की नजर रहेगी।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.