UP News: : शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Lucknow। शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर चंदना बोस द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित होकर तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान का गायन किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्या प्रोफेसर चंदना बोस ने उच्च शिक्षा निदेशक डॉ मोनिका सिंह के संदेश का वाचन करते हुए उच्च शिक्षा विभाग की उपलब्धियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में प्रो. ऋचा मिश्रा, डॉ. रागिनी श्रीवास्तव एवं डॉ. सौरभ मिश्र सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित म रहे। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Add Comment