Breaking News :

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया 'वंदे मातरम'

सात समंदर पार जीवंत हुई महाराष्ट्र की संस्कृति, बर्लिन में गूंजा 'गणपति बप्पा मोरया'

Sharvari Channels Classic Bollywood Charm in ‘Yeh Prem Mol Liya’

LPU Campus Unrest Spills Onto Highway, Police Use Lathis to Disperse Protesters

Mountain Collapse Chokes Marsyangdi, Sparks Downstream Flood Alert in Nepal

सरकार बनी तो पुरानी पेंशन बहाली पर काम करेगी सपा: अखिलेश यादव

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन कुज़ीन’ बेहद पावरफुल कॉन्सेप्ट: शेफ मनजीत सिंह गिल

29 Trekkers Evacuated from Auden Col as Uttarkashi Rescue Continues

दीपोत्सव-2026 की भव्यता का बनें साक्षी, यूपीएसटीडीसी ने तैयार किया तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज

गंगोत्री की ऊंची चोटियों से 32 लोगों का रेस्क्यू, डीएम प्रशांत आर्य ने साझा की जानकारी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Monday, 28 September 2026

बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जो 31 अगस्त 2026 तक चलेगी. आवेदन और फीस जमा करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. आधिकारिक वेबसाइट http://stateregistration.cbtexam.in के जरिए आवेदन और फीस जमा कर सकेंगे.


STET 2026 पास करने वाले अभ्यर्थियों को मिलने वाला प्रमाण पत्र अब लाइफटाइम वैध रहेगा. इसके आधार पर अभ्यर्थी आगामी बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.



दो भागों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो भागों में आयोजित होगी. पेपर-1 माध्यमिक स्तर यानी कक्षा 9वीं-10वीं के लिए और पेपर-2 उच्च माध्यमिक यानी कक्षा 11वीं-12वीं के लिए होगा. परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान समेत कई विषय शामिल होंगे.


150 सवाल, नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

STET परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें 100 अंक विषय आधारित और 50 अंक शिक्षण कला एवं अन्य दक्षताओं के होंगे. परीक्षा की अवधि 150 मिनट होगी और गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा.


कौन कर सकता है आवेदन?

पेपर-1 के लिए संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर के साथ बीएड योग्यता जरूरी होगी. वहीं पेपर-2 के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड आवश्यक है. कंप्यूटर साइंस विषय में बीएड की अनिवार्यता नहीं रखी गई है. इसके लिए योग्यता न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस/आईटी) या समकक्ष डिग्री/डिप्लोमा, अथवा एम.एससी. (कंप्यूटर साइंस)/एमसीए, अथवा डीओईएसीसी (DOEACC) 'ए' या 'बी' लेवल के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए.


आवेदन शुल्क और आयु सीमा

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी और ईबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को एक पेपर के लिए 960 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1440 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क कम रखा गया है. न्यूनतम आयु 21 वर्ष होगी.

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.