FIFA WC: 38 की उम्र में वर्ल्ड कप हैट्रिक... मेसी ने तोड़ा रोनाल्डो का रिकॉर्ड

 FIFA World Cup 2026 के अपने पहले ही मैच में लियोनेल मेसी ने धमाल मचा दिया है। मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को 3-0 से धमाकेदार जीत दिलाई है। मेसी ने इसके साथ ही पुर्तगाल के दिग्गज क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेसी वर्ल्ड कप में हैट्रिक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 38 साल 357 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। रोनाल्डो ने 2018 वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ ग्रुप-स्टेज मुकाबले में 33 साल 122 दिन की उम्र में हैट्रिक लगाया था।


5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी

बुधवार (17 जून) को कैनसस सिटी में खेले गए इस मुकाबले में मेसी ने 17वें मिनट में गोल दागकर अर्जेंटीना का खाता खोला। इसके साथ ही वह रिकॉर्ड 5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। मेसी ने इस मामले में रोनाल्डो की बराबरी की।


 


अपना छठा वर्ल्ड कप खेल रहे मेसी ने अल्जीरिया के डिफेंस में खाली जगह का फायदा उठाया और उसके गोलकीपर लुका जिदान को आसानी से चकमा देकर गेंद को गोल पोस्ट में डाल रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। रोनाल्डो ने 2022 में यह उपलब्धि हासिल की थी। इससे कुछ क्षण पहले ही मेसी का एक गोल ऑफसाइड के कारण अमान्य कर दिया गया था।


 




इस मामले में नंबर-1 बने मेसी

मेसी ने 60वें मिनट में रिबाउंड पर गोल किया। इसके बाद उन्होंने 76वें मिनट में बॉक्स के किनारे से बाएं पैर से शॉट मारकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसके साथ ही वह FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी की। मिरोस्लाव ने वर्ल्ड कप में 16 गोल दागे थे। मेसी के नाम भी इतने ही गोल हो गए हैं।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.