एक्ट ईस्ट' को नई रफ्तार: भारत-इंडोनेशिया के बीच रक्षा-व्यापार पर महामंथन

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो 6 से 8 जून तक भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली आए हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष डॉ० एस० जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने नई दिल्ली में आयोजित 8वीं भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) की सह-अध्यक्षता की, जो लगभग चार साल के अंतराल के बाद आयोजित की गई थी। 

इस दौरान दोनों विदेश मंत्रियों ने भारत-इंडोनेशिया 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' के तहत सहयोग के सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा की। दोनों पक्षों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षित समुद्री मार्ग और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। सामरिक हलकों में इस यात्रा को लेकर इसलिए भी उत्सुकता है, क्योंकि हाल के महीनों में भारत और इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणाली की संभावित खरीद को लेकर बातचीत तेज हुई है। इस दौरान विदेश मंत्री सुगियोनो ने पुष्टि की है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई 2026 में जकार्ता का दौरा करेंगे।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा दोनों मंत्रियों ने राजनीतिक, रक्षा एवं सुरक्षा, समुद्री, व्यापार और निवेश, फार्मा और स्वास्थ्य सेवा, डिजिटल, ऊर्जा, कनेक्टिविटी, अंतरिक्ष, शिक्षा, कांसुलर और सांस्कृतिक क्षेत्रों के साथ-साथ लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान में सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। मंत्रियों ने इस बात पर ध्यान दिया कि राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत - जिसमें जनवरी 2025 में राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान हुई बातचीत भी शामिल है - ने द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान की है।

दोनों मंत्रियों की बैठक में कूटनीतिक चर्चा के साथ दोस्ताना माहौल भी देखने को मिला, जब इंडोनेशियाई विदेश मंत्री ने भारत आने को लेकर मजाकिया टिप्पणी की। बैठक के दौरान सुगिओनो ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं हमेशा भारत आने का कोई न कोई बहाना ढूंढता रहता हूं।’’ उनके इस बयान पर बैठक में शामिल प्रतिनिधिमंडल के अन्य लोगों के बीच हल्का-फुल्का माहौल बन गया। भारतीय विदेश मंत्री ने भी चुटीले अंदाज में जवाब दिया, जिससे इंडोनेशियाई विदेश मंत्री हंस पड़े। दोनों नेताओं के बीच हुई यह दोस्ताना बातचीत सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई और कूटनीतिक बैठकों के बीच सहज माहौल की झलक देखने को मिली।

इंडोनेशिया भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का एक प्रमुख स्तंभ है। गहरे सभ्यतागत संबंधों पर आधारित, भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी सहयोग के स्थापित और नए क्षेत्रों में लगातार मजबूत हो रही है।

(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.