Breaking News :

शामली को मिली पर्यटन विकास की नई सौगात, मंत्री जयवीर सिंह ने किया 6.39 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास*

जेल में मौत पर तत्काल मुआवजा, यूपी सरकार का बड़ा फैसला

SC Closes WFI Challenge in Vinesh Phogat Selection Trials Case

गाजीपुर हत्याकांड में बड़ा मोड़, एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी

Allahabad High Court Seeks Clarity on UP Panchayat Polls, July 10 Set for Next Hearing

Gadkari Launches India’s First Flex-Fuel Motorcycles

India, Venezuela Renew Push for Stronger Bilateral Relations

PM Modi to Unveil ₹21,700 Crore Development Boost in Gujarat and Daman

इजरायल और लेबनान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम पर बनी सहमति

"मैं यहां पर खुद को साबित करने के लिए नहीं आई हूं, बल्कि अपनी अंतरात्मा के सामने सही होना चाहती थी:शिल्पा शिंदे

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 04 June 2026

शामली को मिली पर्यटन विकास की नई सौगात, मंत्री जयवीर सिंह ने किया 6.39 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास*

लखनऊ/शामली, 04 जून 2026


उत्तर प्रदेश में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं इको टूरिज्म को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। आस्था, संस्कृति और विकास के समन्वय को साकार करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शामली जनपद में करोड़ों रुपए की पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यटन विभाग की 169.89 लाख रुपए लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 469.85 लाख रुपए की नई पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास कर क्षेत्र में पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। 


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आज देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, सुशासन और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को विस्तार मिला है, जिसका सकारात्मक प्रभाव अब हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। मंत्री ने आगे कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकारों की नीतियों और खराब कानून-व्यवस्था के कारण लोग पलायन को मजबूर थे, मगर वर्तमान सरकार ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर प्रदेश में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाया है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिल रही है।'


*169.89 लाख रुपए की दो परियोजना का लोकार्पण*

शामली में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 169.89 लाख रुपए की दो महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें देवी मंदिर (कैराना) के पर्यटन विकास पर 96.36 लाख रुपए तथा विकास खंड इस्सोपुर टील के प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास पर 73.53 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं क्षेत्र के धार्मिक स्थलों का आकर्षण भी बढ़ेगा। 


*470 लाख रुपए की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास*

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और इको टूरिज्म को नई पहचान देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में शामली जनपद में 469.85 लाख रुपए की पांच महत्वपूर्ण पर्यटन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इनमें मराठा कालीन प्राचीन सिद्धपीठ श्री सदाशिव मंदिर में पर्यटक सुविधाओं के विकास (71.08 लाख), मामौर झील को इको-टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित करना (251.75 लाख), ग्राम अट्टा स्थित श्री गोरखनाथ बाबा जाहरवीर गोगाजी स्थल का पर्यटन विकास (84.57 लाख), गुरुद्वारा साहिब (27.27 लाख) एवं पुवारखेड़ा स्थित श्री महादेव मंदिर में पर्यटक सुविधाओं का विस्तार (35.18 लाख) शामिल है। 


पर्यटन मंत्री ने कहा कि 'शामली की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहरों को पर्यटन की मुख्यधारा से जोड़कर इसे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में स्थापित किया जाएगा। आने वाले समय में यहां विकसित की जा रही परियोजनाएं श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोलेंगी तथा 'विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।'

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.