Breaking News :

शामली को मिली पर्यटन विकास की नई सौगात, मंत्री जयवीर सिंह ने किया 6.39 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास*

जेल में मौत पर तत्काल मुआवजा, यूपी सरकार का बड़ा फैसला

SC Closes WFI Challenge in Vinesh Phogat Selection Trials Case

गाजीपुर हत्याकांड में बड़ा मोड़, एनकाउंटर में ढेर हुआ मुख्य आरोपी

Allahabad High Court Seeks Clarity on UP Panchayat Polls, July 10 Set for Next Hearing

Gadkari Launches India’s First Flex-Fuel Motorcycles

India, Venezuela Renew Push for Stronger Bilateral Relations

PM Modi to Unveil ₹21,700 Crore Development Boost in Gujarat and Daman

इजरायल और लेबनान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में युद्धविराम पर बनी सहमति

"मैं यहां पर खुद को साबित करने के लिए नहीं आई हूं, बल्कि अपनी अंतरात्मा के सामने सही होना चाहती थी:शिल्पा शिंदे

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 04 June 2026

नीट घोटाले ने बर्बाद कर दी युवाओं की पूरी पीढ़ी:राहुल गाँधी

राहुल गांधी ने गुरुवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा के पेपर लीक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेपर घोटाले ने एक और युवा जीवन छीन लिया है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके बताया कि मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की 18 वर्षीय आकांक्षा ने नागपुर में आत्महत्या कर ली। आकांक्षा डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती थी, लेकिन परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा की अनिश्चितता ने उसे गहरे अवसाद में डाल दिया। उन्होंने आगे बताया, आकांक्षा के पिता कृष्ण कुमार चतुर्वेदी एक छोटे किसान हैं। बेटी के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड पर करीब 3 लाख रुपए का लोन लिया। लोन की राशि और कोचिंग फीस जुटाने के लिए पिता नागपुर में रसोइए का काम करने लगे। आकांक्षा नागपुर के एक कोचिंग संस्थान में रहकर तैयारी कर रही थी।

आकांक्षा ने एक सुसाइड नोट में भी लिखा, जिसमें उसने कहा, "मम्मी-पापा... अब मेरे पास नीट दोबारा देने का साहस नहीं है।"

दरअसल, 5 मई को परीक्षा हुई, लेकिन कुछ दिनों बाद पेपर लीक की खबरें सामने आने लगीं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी और दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया। इस खबर ने आकांक्षा को तोड़ दिया और वह गहरे अवसाद में चली गई।

नीट-यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद एनटीए को परीक्षा रद्द करनी पड़ी। सीबीआई जांच कर रही है और कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। विपक्षी दलों ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में शिक्षा प्रणाली बिगाड़ दी गई है, जिसकी कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.