Bahraich’s ‘Hidden Gem’ Chittaura Lake Set to Become Nature-Eco Tourism Icon
परिणीति चोपड़ा ने दिया सेल्फ लव का संदेश, बोलीं—फोन रखें दूर, अपनों से बढ़ाये नज़दीकी
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों मदरहुड़ के सुखद पलों का आनंद ले रही हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए सेल्फ लव और मानसिक शांति से जुड़े मुद्दों पर विचार शेयर किए। परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक नोट लिखा, जिसमें उन्होंने जीवन को सादगी और सकारात्मकता के साथ जीने की सलाह दी। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, "हमें छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेना बंद कर देना चाहिए। शरीर हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, इसलिए इसकी आलोचना करने के बजाय हमें इसके प्रति दयालु होना चाहिए।"
परिणीति चोपड़ा ने अपने प्रशंसकों से आग्रह किया कि वे अपने शरीर को बेहतर पोषण दें और इसे सक्रिय रखें, क्योंकि भविष्य में हमें इन पलों की कमी महसूस होगी।