Breaking News :

भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल: OPENAI

रूस ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन स्टॉक के मुद्दे को हल करने के लिए दिया एक नया ऑफर

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने प्रदान की जेड सुरक्षा

तमिलनाडु: कन्याकुमारी के नागरकोइल में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, उमड़ी भारी भीड़

रोशन-उद-दौला और छतर मंजिल के विकास से बदलेगा लखनऊ का पर्यटन स्वरूप

भारत ने यूएन में कहा- स्थायी श्रेणी में वीटो के साथ विस्तार अनिवार्य

भारत ने यूएन में कहा- स्थायी श्रेणी में वीटो के साथ विस्तार अनिवार्य

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन मामले में RJD प्रवक्ताओं पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

बिहार : 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, लोकभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 15 April 2026

भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल: OPENAI

नई दिल्ली, 15 अप्रैल । अमेरिकी टेक कंपनी ओपनएआई ने बुधवार को कहा कि भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल हो चुका है। खासतौर पर कोडिंग, डेटा एनालिसिस और जटिल समस्याओं को हल करने में भारत की स्थिति मजबूत है।


कंपनी के अनुसार, चैटजीपीटी प्लस यूजर्स के इस्तेमाल के आधार पर भारत प्रति व्यक्ति थिंकिंग कैपेबिलिटी में दुनिया के टॉप 5 देशों में शामिल है।


भारत एआई डेवलपर्स के लिए सबसे तेजी से बढ़ते इकोसिस्टम में से एक बन गया है। फरवरी 2026 में कंपनी के कोडेक्स ऐप लॉन्च होने के बाद सिर्फ दो हफ्तों में इसके यूजर्स चार गुना बढ़ गए।


हालांकि, भारत में एआई का उपयोग अभी कुछ ही बड़े शहरों तक सीमित है और उन्नत उपयोग तो और भी कम जगहों पर केंद्रित है। इससे साफ है कि देश के बाकी हिस्सों में एआई का विस्तार करने की काफी संभावनाएं हैं।


ओपनएआई के इंटरनेशनल मैनेजिंग डायरेक्टर ओलिवर जे ने कहा कि अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि एआई के फायदे कितनी तेजी से बड़े शहरों से निकलकर पूरे देश तक पहुंच सकते हैं। इसके लिए लोगों तक पहुंच बढ़ाने, स्किल डेवलपमेंट और एआई के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी होगा।


रिपोर्ट के मुताबिक, देश के टॉप 10 शहरों में करीब 50 प्रतिशत एआई यूजर्स हैं, जबकि ये शहर कुल आबादी का 10 प्रतिशत से भी कम हिस्सा हैं।


दिल्ली-एनसीआर में चैटजीपीटी का सबसे ज्यादा उपयोग देखने को मिला है। इसके अलावा, बेंगलुरु, हैदराबाद, दिल्ली और चेन्नई जैसे शहर एआई के बड़े हब बनकर उभरे हैं।


रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि बड़े शहरों के बाहर एआई का उपयोग शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे यह आम लोगों की जिंदगी में भी उपयोगी साबित हो रहा है।


हालांकि, एडवांस उपयोग के मामले में शहरों के बीच काफी अंतर है। डेटा एनालिसिस का उपयोग बड़े शहरों में छोटे शहरों की तुलना में 30 गुना ज्यादा है। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.