Breaking News :

भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल: OPENAI

रूस ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन स्टॉक के मुद्दे को हल करने के लिए दिया एक नया ऑफर

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने प्रदान की जेड सुरक्षा

तमिलनाडु: कन्याकुमारी के नागरकोइल में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, उमड़ी भारी भीड़

रोशन-उद-दौला और छतर मंजिल के विकास से बदलेगा लखनऊ का पर्यटन स्वरूप

भारत ने यूएन में कहा- स्थायी श्रेणी में वीटो के साथ विस्तार अनिवार्य

भारत ने यूएन में कहा- स्थायी श्रेणी में वीटो के साथ विस्तार अनिवार्य

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन मामले में RJD प्रवक्ताओं पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

बिहार : 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, लोकभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 15 April 2026

'भूत बंगला' का नया गाना 'ओ सुंदरी' रिलीज, अक्षय-वामिका के डांस जबरदस्त

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज के करीब होती है, तो उसके गाने और ट्रेलर का दर्शकों का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'ओ सुंदरी' रिलीज कर दिया है। फिल्म का नया गाना 'ओ सुंदरी' एक शादी के जश्न पर आधारित ट्रैक है, जिसे सुनते ही लोग झूमने पर मजबूर हो जाएंगे। इस गाने में मस्ती और खुशी के पलों को खूबसूरती से दिखाया गया है। गाने की सबसे खास बात इसका म्यूजिक और एनर्जी से भरा डांस है। इसे विशाल मिश्रा, नकाश अजीज और अंतरा मित्रा ने गाया है, जबकि इसका संगीत प्रीतम ने तैयार किया है। वीडियो में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की केमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिल रही है। गाने में दोनों डांस मूव्स काफी दमदार हैं। साथ ही गाने में मिथिला पालकर भी नजर आ रही हैं, जो फिल्म में अक्षय की बहन का किरदार निभा रही हैं। गाने में मिथिला की सगाई दिखाई गई है। इस दौरान अक्षय अपनी बहन के प्रति प्यार और खुशी जाहिर करते हुए जमकर डांस करते हैं। कभी वह उन्हें आशीर्वाद देते हैं, तो कभी झूमते हुए उनके साथ डांस करते दिखते हैं।

यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहा है।

निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म में पहली बार अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी नजर आ रही हैं। इसके अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और असरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फिल्म 17 अप्रैल दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.