Breaking News :

भारत दुनिया के सबसे एडवांस एआई बाजारों में शामिल: OPENAI

रूस ने ईरान के यूरेनियम संवर्धन स्टॉक के मुद्दे को हल करने के लिए दिया एक नया ऑफर

आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को केंद्र सरकार ने प्रदान की जेड सुरक्षा

तमिलनाडु: कन्याकुमारी के नागरकोइल में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, उमड़ी भारी भीड़

रोशन-उद-दौला और छतर मंजिल के विकास से बदलेगा लखनऊ का पर्यटन स्वरूप

भारत ने यूएन में कहा- स्थायी श्रेणी में वीटो के साथ विस्तार अनिवार्य

भारत ने यूएन में कहा- स्थायी श्रेणी में वीटो के साथ विस्तार अनिवार्य

नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन मामले में RJD प्रवक्ताओं पर केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, तेलंगाना हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

बिहार : 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, लोकभवन में राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Wednesday, 15 April 2026

बिहार : सम्राट चौधरी लेंगे CM पद की शपथ, पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली बनेगी सरकार, सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना। बिहार की सियासत में आज एक नया इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पटना स्थित लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब राज्य की कमान भाजपा के मुख्यमंत्री के हाथों में होगी। नई सरकार के सत्ता समीकरण के तहत जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से दो अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में देशभर से कई राज्यों के मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। बिहार में यह बड़ा बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके राज्यसभा जाने के फैसले के बाद आया है। लगभग 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा, "मैंने राजनीतिक जीवन में नीतीश कुमार जी से बहुत कुछ सीखा है। उनके साथ रहकर सरकार चलाने का अनुभव प्राप्त हुआ है। उन्होंने समृद्ध बिहार का जो सपना देखा है, हम सब मिलकर उसे और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे ले जाने का काम करेंगे।"

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.