Breaking News :

Women's Reservation - मोदी सरकार ने संशोधन विधेयक का मसौदा जारी किया, लोकसभा सीटें बढ़ाकर 850 करने का लक्ष्य

नोएडा मामला : ₹20,000 सैलरी वाले फर्जी मैसेज से भड़का मजदूरों का प्रदर्शन

पटना: 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी लेंगे सीएम पद की शपथ, ये रही संभावित मंत्रियों की लिस्ट

एनडीए विधायक दल के नेता बनने पर नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया : सफर 6 से घटकर 2.5 घंटे मात्र

सम्राट चौधरी ही बिहार के नए सीएम, औपचारिक घोषणा होना बाकी

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी द्वारा भव्य उद्घाटन, जनता को किया समर्पित

PM मोदी देहरादून दौरा : एलिवेटेड रोड पर रोड शो जारी, फूल बरसाकर भव्य स्वागत

भारत-यूएई के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार विस्तार और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा

'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन': ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ा देश,जहां महिला शक्ति को समर्पित बड़ा फैसला लिया जाने वाला है: PM मोदी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 14 April 2026

एनडीए विधायक दल के नेता बनने पर नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

पटना,। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है। इसे लेकर एनडीए विधानमंडल दल की मंगलवार को हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। इसके बाद यह तय माना जा रहा है कि सम्राट चौधरी ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में एनडीए घटक दलों के सभी विधायक मौजूद हुए। इसके अलावा, इस बैठक में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं ने सम्राट चौधरी को नेता चुनने पर बधाई दी। इससे पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई थी। भाजपा की बैठक में जहां सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को माला पहनाया।

एनडीए की बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मिलकर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हूं। अब नई सरकार का गठन होगा। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन रहेगा।

उन्होंने बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नमन किया। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि बिहार और तेजी से विकसित होगा। इससे पहले नीतीश कुमार लोक भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

बताया जा रहा है कि बुधवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.