Breaking News :

“सीएम हिमंता बिस्वा की पत्नी की एफआईआर के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची असम पुलिस

“10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश बंद, यूपीआई से भुगतान करने पर देना होगा 1.25 गुना अधिक शुल्क”

अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित, सीएम चंद्रबाबू नायडू ने जारी की राजपत्र अधिसूचना

'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज, 1960 के मुंबई की अंधेरी दुनिया की कहानी दिखाती है सीरीज

Himanta Biswa Sarma Vows to Locate Pawan Khera Amid Political Tensions

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी,जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।" :डोनाल्ड ट्रंप

सीएम धामी ने दिए चारधाम यात्रा से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश

Former Australian Cricketer David Warner Charged with Drink Driving After Sydney Breath Test

राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को कड़ा प्रहार : कितने टुकड़ों में बंटेगा, भगवान ही जाने!

राज्यों का विधान सभा चुनाव असम, केरल और पुडुचेरी में प्रचार थमा, 9 अप्रैल को मतदान

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Tuesday, 07 April 2026

'मटका किंग' का ट्रेलर रिलीज, 1960 के मुंबई की अंधेरी दुनिया की कहानी दिखाती है सीरीज

मुंबई । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कंटेंट का स्तर तेजी से बदल रहा है और दर्शकों को नई-नई कहानियां देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में 'मटका किंग' सीरीज काफी चर्चा में है, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। इसमें 1960 के दशक के मुंबई की कहानी को गहराई से दिखाने की कोशिश की गई है। सीरीज में विजय वर्मा बृज भाटी नाम के व्यक्ति का किरदार निभा रहे है। ट्रेलर में बृज भाटी की दुनिया को विस्तार से दिखाया गया है। वह 1960 के दशक के मुंबई में एक साधारण कपास व्यापारी होता है, जो बेहतर जिंदगी का सपना देखता है। एक आइडिया के जरिए वह 'मटका' जैसे जुए के खेल को एक बड़े स्तर पर ले जाता है। लेकिन जैसे-जैसे उसका दायरा बढ़ता है, वैसे-वैसे उसके सामने मुश्किलें और खतरे भी बढ़ते जाते हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक सपना धीरे-धीरे एक बड़े संघर्ष में बदल जाता है। ट्रेलर में कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर और गुलशन ग्रोवर के किरदारों की झलक भी दिखाई गई

इस सीरीज में काम करने को लेकर विजय वर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, '''मटका किंग' सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसी यात्रा है जो महत्वाकांक्षा, ताकत और सफलता की असली कीमत को सामने लाती है। इस प्रोजेक्ट पर काम करना मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा, लेकिन इसके साथ ही यह काफी चुनौतीपूर्ण भी था। खासतौर पर इसलिए क्योंकि यह कहानी एक अलग दौर में सेट है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया था।''

उन्होंने कहा, ''मेरे लिए बृज भाटी के किरदार को जीवंत बनाना आसान नहीं था, क्योंकि इसमें कई परतें हैं और हर भावना को सही तरीके से दिखाना जरूरी था। 'दहाड़' और 'मिर्जापुर' के बाद ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम करना मेरे लिए खास अनुभव रहा।''

विजय ने कहा, ''निर्देशक नागराज मंजुले और अभय कोरान्ने ने मुझे पूरी रचनात्मक आजादी दी। इससे मुझे अपने किरदार को गहराई से समझने और उसे अपने तरीके से पेश करने का मौका मिला। मुझे विश्वास है कि भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के दर्शक इस कहानी से जुड़ाव महसूस करेंगे।''

वहीं कृतिका कामरा ने अपने किरदार को लेकर कहा, ''यह मेरे लिए अब तक का सबसे अलग अनुभव रहा। इस किरदार ने मुझे नई चुनौतियां दीं और अपने अभिनय को और बेहतर करने का मौका दिया। हर सीन मेरे लिए सीखने का मौका था, जहां मुझे अपने किरदार की सोच और उसकी मजबूती को समझना पड़ा।''

वहीं बृज भट्टी की पत्नी बरखा का रोल करने वाली एक्ट्रेस सईं ताम्हणकर ने कहा, ''पहली नजर में यह एक साधारण गृहिणी का किरदार लगता है, लेकिन असल में यह बहुत मजबूत और स्वतंत्र सोच वाली महिला है। मेरा किरदार अपने पति के पीछे नहीं चलता, बल्कि खुद अपने फैसले लेता है और अपनी अलग पहचान बनाता है। यह रोल मेरे लिए एकदम नया था।''

निर्देशक नागराज मंजुले ने इस सीरीज को लेकर कहा, ''यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो अपने सपनों और सम्मान के लिए लड़ता है। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.