Breaking News :

World Cup 2027 के लिए कप्तान के नाम का ऐलान, 28 साल के खिलाड़ी पर बड़ी जिम्मेदारी

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का आज है 30वां जन्मदिन,जानिए उन्हें फिल्मो में कैसे मिला ब्रेक

केरल विधानसभा चुनाव: कोझिकोड में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन,किया रोड शो

यह दिन भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को याद करने और अमूल्य योगदान को सम्मान देने का अवसर:PMमोदी

मालदीव और लक्षद्वीप को टक्कर देता राजस्थान का यह 100 द्वीपों वाला शहर बना समर डेस्टिनेशन

शशि थरूर के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

ईरान ने अमेरिका को दिया कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे

मिडिल ईस्ट में तनाव:सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज़

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत

विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य तय :पीएम मोदी

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 05 April 2026

केरल विधानसभा चुनाव: कोझिकोड में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन,किया रोड शो

कोझिकोड। केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बेपोर विधानसभा क्षेत्र में एक जबरदस्त रोडशो किया। अमित शाह का यह रोडशो इस बात का संकेत है कि भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए राज्य में अपनी मजबूत पकड़ सुनिश्चित करने के लिए पूरी आक्रामकता के साथ आखिरी जोर लगा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने माथोट्टम बिजिथ जंक्शन से नाडुवट्टम तक के एक अहम रास्ते पर रोड शो निकाला, जिससे यह तटीय निर्वाचन क्षेत्र एक जीवंत राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया। इस रोडशो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। रविवार सुबह से ही, सड़कों के किनारे भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी। रोडशो देखने के लिए कई लोग घंटों से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जुलूस में शामिल हुए, समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराए और नारे लगाए।

सुबह लगभग 11:20 बजे, केंद्रीय मंत्री शाह फूलों से सजी एक खुली गाड़ी में सवार हुए और भीड़ का अभिवादन करना शुरू कर दिया।

रोडशो ढोल की थाप और जोरदार नारों के बीच आगे बढ़ा। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने समर्थकों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया और लोगों का आभार जताया, जबकि पार्टी कार्यकर्ता खचाखच भरी सड़कों से गुजरते हुए उनके काफिले के साथ-साथ चले।

इस दौरान अमित साह के साथ बेपोर से एनडीए उम्मीदवार अधिवक्ता केपी प्रकाश बाबू भी मौजूद रहे।

बेपोर विधानसभा क्षेत्र में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिसमें एनडीए उम्मीदवार का सामना एलडीएफ के पीए मोहम्मद रियास और यूडीएफ के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे पीवी अनवर से हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस कार्यक्रम के बारे में पोस्ट करते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने केरल में एनडीए की चुनावी संभावनाओं पर विश्वास व्यक्त किया और कहा कि लोग पारदर्शी शासन और विकास के लिए एनडीए गठबंधन की ओर देख रहे हैं।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.