Breaking News :

ईरान अमेरिका संघर्ष : पाकिस्तान की बढ़ी मुसीबत, UAE ने वापस मांगा 3.5 अरब डॉलर का अपना कर्ज

Summer Healthy Drink: गर्मियों में रोज पिएं छाछ, घर पर बनाएं ये 'मसाला छाछ

CM धामी ने मां चण्डिका देवी मंदिर में की पूजा अर्चना मंदिर की महिमा का किया गुणगान

वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर महाकाल दरबार में भक्तों का तांता, बाबा के दिव्य स्वरूप के हुए दर्शन

IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार दूसरी हार, होम ग्राउंड पर चेन्नई को पंजाब से 5 विकेट से झेलनी पड़ी हार

दिल्ली HC का बड़ा फैसला, EWS छात्रों को नहीं मिलेगा स्कूल चुनने का विकल्प

उत्तरी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता के भूकंप से आठ लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल: क्या ‘दीदी’ का करिश्मा फिर भारी पड़ेगा या बीजेपी बनाएगी इतिहास?

उत्तर भारत और पूर्वी उत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी: मौसम विभाग

उद्योगपति गौतम अदाणी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश रोडमैप की सराहना की

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Saturday, 04 April 2026

उत्तर भारत और पूर्वी उत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी: मौसम विभाग

दिल्ली।उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत में बारिश और तूफान एक बार फिर से टेंशन बढ़ाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल से बिहार, यूपी, दिल्ली समेत 9 राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

लोगों को इस दौरान बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं, 7 अप्रैल 2026 तक उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ का प्रहार हो सकता है, जिससे बारिश का प्रभाव और बढ़ सकता है।

वहीं, पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और वज्रपात से खेत में लगे फसल को नुकसान पहुंच सकता है। किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। 4 अप्रैल को गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी से मुसीबत बढ़ने वाली है। तो चलिए आपलोगों को देश के बाकी राज्यों में मौसम का हाल बताने जा रहे हैं।

अपने जिले में बारिश का हाल जानिए

दिल्ली (4- 5 अप्रैल): दिल्ली में 4 अप्रैल को तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। भारी बारिश से तापमान में भी 2 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है।

उत्तर प्रदेश (4-6 अप्रैल): सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महोबा, झांसी, जालौन, महामायानगर, हमीरपुर, झांसी, महोबा, हरदोई, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार (5-8 अप्रैल): पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, गया, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में मध्यम से भारी बारिश की प्रबल संभावना है। बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी चेतावनी है।

उत्तराखंड (4-7 अप्रैल): नैनीताल, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर, टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

हरियाणा (4-5 अप्रैल): यमुना नगर, अंबाला, करनाल, सोनीपत, गुरुग्राम, मेवात, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी में तेज हवा के झोंके के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

पंजाब (4-6 अप्रैल): चंडीगढ़, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में बारिश और तूफान की चेतावनी है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश (4-5 अप्रैल): शिमला, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, किन्नौर, चंबा और सिरमौर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

राजस्थान (4-5 अप्रैल): जयपुर, उदयपुर, अलवर, चित्तौड़गढ़, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।

मध्य प्रदेश (4-5 अप्रैल): भोपाल, सतना, कटनी, दमोह, पन्ना, छतरपुर, मोरेना, निवाड़ी और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा)

बिहार में 5 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।

झारखंड में 4 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा के झोंके चलेंगे। आईएमडी के मुताबिक इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

ओडिशा में अगले 5 दिनों के दौरान, गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 5 से 8 अप्रैल के दौरान भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

पूर्वी भारत (बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा)

शहर अधिकतम तापमान (4 अप्रैल) न्यूनतम तापमान (4 अप्रैल)

दिल्ली 29°C 19°C

मुंबई 30°C 26°C

चेन्नई 33°C 27°C

कोलकाता 38°C 26°C

लखनऊ 34°C 21°C

पटना 38°C 26°C

रांची 34°C 22°C

भोपाल 33°C 21°C

जयपुर 29°C 18°C

शिमला 18°C 09°C

नैनीताल 24°C 13°C

मध्य भारत (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ)

मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 7 अप्रैल के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

अगले 5 दिनों के दौरान विदर्भ और छत्तीसगढ़ में, गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं की चेतावनी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 4 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश में और 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

पश्चिमी भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा)

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र में 4 अप्रैल को मराठवाड़ा में और 5 अप्रैल के दौरान गुजरात राज्य में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इस दौरान गरज, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

आईएमडी के मुताबिक 4 अप्रैल को मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

केरल , तेलंगाना, और आंतरिक कर्नाटक में 4 से 7 अप्रैल के दौरान; तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 4 से 7 अप्रैल के दौरान; और रायलसीमा में 5 से 7 अप्रैल के दौरान, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 3 से 6 तारीख के दौरान, और तटीय कर्नाटक में 3 और 4 अप्रैल को बिजली चमकने की संभावना है।

पूर्वोत्तर भारत में कल मौसम कैसा रहेगा

अरुणाचल प्रदेश में 5 और 6 अप्रैल को; असम और मेघालय में 5 और 6 अप्रैल को; तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 04, 06 और 07 अप्रैल को; असम और मेघालय में 04 तारीख को; तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 04 और 05 अप्रैल को बिजली चमकने की संभावना है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.