Government Launches Upgraded ‘Rajmarg Pravesh’ Portal to Simplify Highway Access Approvals
मोबाइल पासवर्ड को लेकर विवाद बना जानलेवा: छोटे भाई ने बड़े भाई की पीटकर कर दी हत्या
आगरा | 14 मार्च 2026
आगरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के टीला माईथान इलाके में शुक्रवार देर रात एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। मोबाइल का पासवर्ड बताने से मना करने पर छोटे भाई ने गुस्से में आकर बड़े भाई की डंडों और लात-घूंसों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतक की मां पूनम शर्मा ने बताया कि उनके पति ओमप्रकाश की दिसंबर 2024 में मृत्यु हो चुकी है। वह बाग मुजफ्फर खां क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती हैं। उनका बड़ा बेटा गौरव शर्मा ड्राइवर था, जबकि दूसरा बेटा सौरभ मुंबई में फिल्मों में कैमरामैन है। सबसे छोटा बेटा आकाश शर्मा भी मुंबई में कैमरामैन और असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम करता था, लेकिन करीब सात महीने पहले वह आगरा लौट आया था और यहां प्राइवेट फोटोग्राफी का काम कर रहा था।
परिवार के अनुसार शुक्रवार रात करीब एक बजे आकाश किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसने बड़े भाई गौरव का फोन लेकर उससे पासवर्ड पूछना शुरू कर दिया। गौरव ने पासवर्ड बताने से मना किया तो दोनों के बीच बहस हो गई। गुस्से में आकर आकाश ने अपने दोनों मोबाइल तोड़ दिए और घर के अंदर रखी एलईडी सहित कई सामान को भी नुकसान पहुंचाया। जब गौरव ने विरोध किया तो उसने डंडे और लात-घूंसों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद गौरव बेहोश हो गया, लेकिन आकाश उसे मारता रहा। बाद में पुलिस ने आकाश को हिरासत में लिया और गौरव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मां पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा, “दो हंसों का जोड़ा बिछड़ गया”। उनका कहना है कि दोनों भाई आपस में बहुत प्यार से रहते थे और हमेशा एक-दूसरे का ख्याल रखते थे। उन्होंने यह भी बताया कि आकाश को कुछ समय से जुआ और सट्टा खेलने की आदत लग गई थी और वह नशा भी करने लगा था। अक्सर पैसों को लेकर घर में विवाद होता था। इस मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Add Comment