Breaking News :

मालदीव और लक्षद्वीप को टक्कर देता राजस्थान का यह 100 द्वीपों वाला शहर बना समर डेस्टिनेशन

शशि थरूर के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

ईरान ने अमेरिका को दिया कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे

मिडिल ईस्ट में तनाव:सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज़

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत

विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य तय :पीएम मोदी

कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाया बोले ;डर का माहौल बना रही टीएमसी, चुनाव जीतने के लिए कर रही है गुंडागर्दी

देहरादून में PM मोदी का संभावित दौरा, एक्सप्रेस-वे समेत कई प्रोजेक्ट्स की सौगात

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से पहले बिछी बर्फ की मोटी चादर

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मामला

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 05 April 2026

मालदीव और लक्षद्वीप को टक्कर देता राजस्थान का यह 100 द्वीपों वाला शहर बना समर डेस्टिनेशन

Beneshwar Dham : राजस्थान अपने एतिहासिक स्थलों और संस्कृति के लिए देश-दुनियाभर में मशहूर है। यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। अगर आप मानसून सीजन में यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको एक ऐसे जिले के बारे में बताने जा रहे हैं जो 100 द्वीपों से तो घिरा हुआ है ही, बल्कि देशभर में धार्मिक पहचान भी रखता है। हम बात कर रहे हैं डूंगरपुर की।



प्रदेश का एकमात्र आइलैंड

यह प्रदेश का एकमात्र आइलैंड भी है, जो अन्य जिलों से एक अलग पहचान रखता है। लोग इन द्वीपों को देखने के लिए तो आते ही हैं, साथ ही धार्मिक रूप से लोगों में अलग पहचान रखने वाले बेणेश्वर धाम भी आते हैं। यह डूंगरपुर-बांसवाड़ा बॉर्डर पर स्थित है। बेणेश्वर धाम राजस्थान का एक ऐसा स्थान है जो लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। यह आदिवासियों का वह धार्मिक स्थल है जहां तीन नदियों का संगम भी होता है, जिसमें लाखों लोग डुबकी लगाते हैं, इसलिए इसे राजस्थान का 'प्रयागराज' भी कहते हैं। सोम, माही व जाखम नदियों के संगम पर बने बेणेश्वर धाम में हर साल माघ शुक्ल पूर्णिमा के अवसर पर मेला लगता है, जिसे आदिवासियों का महाकुंभ भी कहते हैं। यहां स्थित भगवान शिव मंदिर के निकट भगवान विष्णु का भी मंदिर है।


यह है बेणेश्वर धाम की खासियत

बेणेश्वर धाम के बारे में मान्यता है कि जब भगवान विष्णु के अवतार माव जी ने यहां तपस्या की थी तो ये मंदिर उसी समय बना था। धार्मिक पर्यटन में रुचि लेने वालों के लिए यह स्थान बेहतरीन जगहों में से एक है। बेणेश्वर मंदिर के परिसर में लगने वाला यह मेला भगवान शिव को समर्पित है। यह एक ऐसा स्थान है जो आदिवासी संस्कृति से जुड़े इतिहास की वजह से दुनियाभर में एक अलग पहचान रखता है। संत मावजी की याद में हर वर्ष माघ शुक्ल पूर्णिमा को यहां सबसे विशाल आदिवासियों का मेला लगता है, जिसमें राजस्थान ही नहीं बल्कि गुजरात और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में आदिवासी आते हैं। यही वजह है कि इसे आदिवासियों का कुम्भ और भीलों का प्रसिद्ध मेला भी कहा जाता है।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.