Breaking News :

मालदीव और लक्षद्वीप को टक्कर देता राजस्थान का यह 100 द्वीपों वाला शहर बना समर डेस्टिनेशन

शशि थरूर के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

ईरान ने अमेरिका को दिया कड़ी चेतावनी : हमले हुए तो तुम्हारे लिए नरक के दरवाजे खुल जाएंगे

मिडिल ईस्ट में तनाव:सोने और चांदी के दामों में भारी गिरावट दर्ज़

उत्तराखंड को मिली बड़ी सौगात: भूस्खलन प्रभावित स्थलों के सुधार हेतु ₹461 करोड़ स्वीकृत

विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य तय :पीएम मोदी

कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाया बोले ;डर का माहौल बना रही टीएमसी, चुनाव जीतने के लिए कर रही है गुंडागर्दी

देहरादून में PM मोदी का संभावित दौरा, एक्सप्रेस-वे समेत कई प्रोजेक्ट्स की सौगात

केदारनाथ धाम में कपाट खुलने से पहले बिछी बर्फ की मोटी चादर

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मामला

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 05 April 2026

शशि थरूर के सुरक्षा गार्ड पर हमला: पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को रोकने और उनकी सुरक्षा टीम के एक सदस्य पर हमले की घटना के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार केरल के वांडूर में डॉ. शशि थरूर के काफिले को कुछ बदमाशों द्वारा रोके जाने की घटना पर सख्त कार्रवाई की गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले शशि थरूर ने शनिवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कहा, "कल रात हुई उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर, जिसमें मेरे सुरक्षा गार्ड पर हमला हुआ था, आप सभी के संदेशों और कॉल्स में व्यक्त की गई चिंता से मैं सचमुच बहुत भावुक हो गया हूं। वह अब ठीक है और मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं। सभी दोस्तों और शुभचिंतकों का बहुत-बहुत धन्यवाद। कल हम बिना किसी डर के आगे बढ़ते रहे और योजना के अनुसार दो और कार्यक्रम पूरे किए और हमारा चल रहा कार्यक्रम भी बिना किसी रुकावट के जारी है।"

पुलिस के अनुसार, यह घटना वंडूर के थिरुवाली इलाके में चेल्लीथोडे ब्रिज के पास शुक्रवार शाम लगभग 7.30 बजे हुई। थरूर कांग्रेस नेता ए.पी. अनिल कुमार के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में जाने के दौरान इस ब्रिज के पास अपने काफिले के साथ थे, तभी उनकी गाड़ी को रोका गया। घटना स्थल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता अपनी गाड़ी के आगे वाली सीट पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके आसपास कुछ लोग इकट्ठा हैं, कुछ लोग नारे लगा रहे थे।

शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी की शिकायत के आधार पर वंडूर पुलिस ने मामला दर्ज किया, संदिग्धों को हिरासत में लिया और घटना में इस्तेमाल दो वाहन जब्त किए।

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.