अखिलेश यादव का तंज- 'स्पेन बनाने वालों की विदाई का समय आ गया, वीजा तैयार रखें!'
मुस्लिम वोट विपक्ष के साथ जाए, फिर भी भाजपा जीतेगी: केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ, 27 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुस्लिम मतदाताओं के मतदान रुझान और भाजपा के समर्थन आधार को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक संख्या में मुस्लिम मतदाता भाजपा के विरोध में मतदान करते हैं। ऐसे में उनका वोट सपा गठबंधन, ओवैसी गठबंधन, बसपा गठबंधन या किसी अन्य गठबंधन को मिल सकता है, लेकिन भाजपा के पास अपना इतना मजबूत वोट आधार है कि पार्टी पहले भी जीतती रही है और आगे भी जीत हासिल करेगी।
केशव प्रसाद मौर्य ने मतदाताओं से कहा, "आप सपा, बसपा, कांग्रेस सबको आजमाए हुए हो। आप और अपने आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कमल का बटन दबाइए। कमल का बटन दबाने से करंट नहीं लगना चाहिए। जैसे गरीब को खुशी होती है वैसे सबको खुशी होनी चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा एक संकल्प के साथ हर परिस्थिति में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए काम करती रहेगी।
Add Comment