Alia Bhatt Has a ‘Hey Handsome’ Moment as Ranbir Kapoor’s Love & War Look Drops
समस्तीपुर में लड़की से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 गिरफ्तार
पटना, 24 सितंबर 2026
बिहार के समस्तीपुर जिले में एक लड़की के साथ सड़क पर कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव का है, जहां बांध बाइपास रोड पर कुछ युवकों द्वारा लड़की को परेशान करने और उसके साथ गाली-गलौज करने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और गुरुवार सुबह चार आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
करीब 56 सेकेंड के वायरल वीडियो में लड़की सड़क पर खड़ी दिखाई देती है, जबकि कुछ युवक उसे परेशान करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बनियान पहना एक युवक बार-बार लड़की का हाथ पकड़ता दिखाई देता है। लड़की विरोध करते हुए वहां से जाने की कोशिश करती है। इस दौरान एक युवक उसके साथ मारपीट करने की कोशिश करता हुआ भी नजर आता है। लड़की बार-बार कहती है, "मुझे छोड़ दो।" वह अपने भाई को बुलाने की बात भी कहती है, जिस पर युवक कहते हैं, "ठीक है बुलाओ।"
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में जगतसिंहपुर वार्ड-2 निवासी विकास कुमार शर्मा, पिता सुधीर कुमार शर्मा और जगतसिंहपुर वार्ड-1 निवासी राहुल कुमार, पिता अरुण कुमार पासवान शामिल हैं। समस्तीपुर के प्रभारी सदर डीएसपी ने एनडीटीवी को बताया कि वायरल हो वीडियो में लड़की से छेड़खानी करते नजर आ रहे सभी चारों आरोपियों को गुरुवार सुबह उनके-उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि विकास कुमार शर्मा के खिलाफ पहले से शराब से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लड़की एक युवक के साथ बांध बाइपास रोड से जा रही थी और रास्ते में रुककर फोटो ले रही थी। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और आरोप है कि उन्होंने लड़की के साथ गाली-गलौज, छेड़खानी और बदसलूकी की। इसी घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा, "मामला अतिसंवेदनशील है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।" पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता, घटना के स्थान और इसमें शामिल लोगों की पहचान समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।
वीडियो के सामने आने के बाद हुई गिरफ्तारी से पुलिस ने मामले में शुरुआती कार्रवाई पूरी कर दी है, लेकिन घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि घटना में शामिल सभी लोगों की भूमिका क्या थी और वायरल वीडियो में सामने आए घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति क्या है।
Add Comment