मेरठ हत्याकांड पर बढ़ी सियासी हलचल, पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश यादव

नई  दिल्ली, 12 जुलाई 2026


मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर राजनीतिक हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। इस मामले में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन पीड़ित परिवार को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने पहुंचीं। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने परिवार की बात सुनी और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। इससे पहले आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर अपना समर्थन जता चुके हैं।


मुलाकात के बाद सांसद इकरा हसन ने पीड़ित परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने कहा, "मेरठ की दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में समाजवादी पार्टी उनके साथ खड़ी है।" उन्होंने भाजपा सरकार से परिवार की सभी जायज मांगों को जल्द पूरा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, अखिलेश यादव ने भी परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय की इस लड़ाई में वह हर स्तर पर उनका साथ देंगे।


मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर विस्तृत पोस्ट साझा करते हुए मेरठ में 8 जुलाई को हुए प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, "मेरठ की बेटी के साथ हुए अत्याचार और हत्या के मामले में नामजद आरोपियों पर कमजोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि आंदोलन कर रहे लोगों पर गंभीर धाराएं लगा दी गईं।"


अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों का व्यवहार उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए पुलिस के रवैये की आलोचना की और इसे चिंताजनक बताया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच ललिता गौतम हत्याकांड एक बार फिर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का केंद्र बन गया है, जबकि पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए हुए है।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.