Breaking News :

मन की बात रेडियो कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी-‘अफवाह फैलाने वाले कर रहे देश का नुकसान’

94,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर दो कैरियर्स ने भारत की ओर सुरक्षित मार्ग किया तय

उत्तराखंड : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया नंदगांव सीएचसी का औचक निरीक्षण

Uttrakhand News :राज्य में गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है- मुख्य सचिव आनंद बर्धन

सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों से शेयर किया विचार

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, कुल 81.79% छात्र सफल घोषित

CM धामी ने अर्थ ऑवर पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

असम से हर घुसपैठिए की पहचान कर हटाएंगे : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने असम के तिनसुकिया में किया चुनाव प्रचार

ईरान में 30 दिन से इंटरनेट बंद, आम लोगों का दुनिया से संपर्क लगभग खत्म

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Sunday, 29 March 2026

ईरान में 30 दिन से इंटरनेट बंद, आम लोगों का दुनिया से संपर्क लगभग खत्म

तेहरान। ईरान में इंटरनेट 30 दिनों से बंद है। पूरी दुनिया से संपर्क लगभग खत्म हो चुका है और देश में इंटरनेट एक्सेस सामान्य स्तर के सिर्फ करीब 1 प्रतिशत तक रह गया है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेटब्लॉक्स ने ये तथ्य एक्स पर साझा किया है। बताया कि ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट अब 30वें दिन में प्रवेश कर गया है। 696 घंटे बीत चुके हैं। देश में इंटरनेट एक्सेस सामान्य स्तर के सिर्फ करीब 1 प्रतिशत तक रह गया है। इसका मतलब है कि अधिकांश लोग इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं और देश डिजिटल रूप से दुनिया से लगभग कट चुका है। 28 फरवरी, 2026 को संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त सैन्य हमलों की एक श्रृंखला के बाद से ही इंटरनेट ब्लैकआउट जैसी स्थिति है। मौजूदा हालात के कारण देश के इतिहास में सबसे लंबे डिजिटल शटडाउन हुआ है, इससे लगभग 9 करोड़ नागरिक एक गंभीर राष्ट्रीय संकट के दौरान वैश्विक समुदाय से लगभग पूरी तरह कट गए हैं।

यह ब्लैकआउट ठीक उसी समय हुआ जब पश्चिमी देशों ने ईरान के परमाणु और मिसाइल इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हुए समन्वित सैन्य अभियान शुरू किए थे। इन हमलों के बीच, ईरानी अधिकारियों ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की।

इस ब्लैकआउट के कारण ईरान में केवल कुछ व्हाइटलिस्टेड सेवाएं और राष्ट्रीय इंटरनेट नेटवर्क (एनआईएन) ही सीमित रूप से काम कर पा रहे हैं, जबकि ज्यादातर वैश्विक वेबसाइट और प्लेटफॉर्म ठप पड़े हैं।

खबरों के अनुसार, सरकार सैटेलाइट सिग्नलों को ब्लॉक करने के लिए सैन्य-स्तर की जैमिंग तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है—जिसमें स्टारलिंक नेटवर्क के सिग्नल भी शामिल हैं।

एनआईएन को 'हलाल इंटरनेट' नाम से भी जाना जाता है; यह एक घरेलू इंट्रानेट सिस्टम है, जिसे सरकार अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट को बंद करने के बावजूद आंतरिक सेवाओं (बैंकिंग, सरकारी वेबसाइट) को चलाने के लिए प्रयोग में लाती है। 

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.