Breaking News :

India Set for Action-Packed Home Season 2026–27 as West Indies Tour Kicks Off Cricket Calendar

UP Plans Tent City at Sharda Barrage to Boost Eco-Tourism

आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: लापता 8 वर्षीय बच्ची का शव घर के किराए के कमरे से बरामद, आरोपी फरार

Noida International Airport Set for Inauguration, Marks Major Boost to NCR Connectivity

103वां संकट मोचन संगीत समारोह 6 अप्रैल से, छह दिनों तक गूंजेगी संगीत, नृत्य और भक्ति की त्रिवेणी

आगरा में नए शिक्षा भवन को मिली मंजूरी, 16 करोड़ की परियोजना से एक ही छत के नीचे होंगे सभी कार्यालय

Dhurandhar 2 Crosses ₹1000 Crore in Just 7 Days, Emerges as a Record-Breaking Global Blockbuster

Why Mindless Scrolling Feels Relaxing but Leaves You Mentally Drained

Hormuz Tensions Ease Slightly as Iran Allows Passage to ‘Friendly Nations’ Amid Global Energy Concerns

Maryada Purushottam: The Timeless Ideals of Lord Rama Reflected in Duty, Devotion, and Sacrifice

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Thursday, 26 March 2026

देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

Dehradun : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता तथा संघर्षशीलता जैसे गुणों का विकास होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की मजबूत नींव रखी गई है। इन पहलों से युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा सहित क्लब के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.