Uttar Pradesh Introduces Mandatory Ownership Verification Before Land Registration to Prevent Fraud
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा
अयोध्या | 12 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर गए, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की स्थिति का आकलन किया।
मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस बैठक में राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और पार्किंग जैसी सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी के चरणों का पूजन किया, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके बाद मंदिर की गोशाला में गायों को गुड़, चना, पूड़ी और हरा चारा खिलाया। साथ ही मंदिर प्रशासन को चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा।
राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने 19 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रपति कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरा, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और पार्किंग व्यवस्था सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर गए, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और तैयारियों की स्थिति का आकलन किया।
मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित पीएफसी सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस बैठक में राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और पार्किंग जैसी सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में पूजा-अर्चना की। यहां उन्होंने मां पाटेश्वरी के चरणों का पूजन किया, आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके बाद मंदिर की गोशाला में गायों को गुड़, चना, पूड़ी और हरा चारा खिलाया। साथ ही मंदिर प्रशासन को चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने
Add Comment