Breaking News :

Uttar Pradesh Introduces Mandatory Ownership Verification Before Land Registration to Prevent Fraud

Nawazuddin Siddiqui Purchases Agricultural Land in UP, Visits Hometown for Property Registration

Bill on Clear Definition of ‘Transgender’ and Stronger Legal Protection Introduced in Lok Sabha

Uttar Pradesh Emerging as a Key Growth Engine for India, Says CM Yogi Adityanath

IndiGo Introduces Fuel Charge on Flight Tickets Amid Rising Global Oil Prices

अलविदा जुमे को लेकर उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा

LPG की किल्लत के बीच जमाखोरों पर कार्रवाई तेज, कई राज्यों में छापेमारी में बड़ी मात्रा में सिलेंडर बरामद

Cardiologist Warns Everyday Busy Lifestyle Habits May Increase Heart Attack Risk

बुलंदशहर में दिल दहला देने वाली घटना: जंगल में एक ही परिवार के तीन शव मिलने से मचा हड़कंप

Parliament Discusses Budget Grants and Energy Supply Concerns Amid West Asia Conflict

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Parquet Courts on Resisting Nihilism & Why Tourism in Dubai is booming the world.

Friday, 13 March 2026

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए जीत का फिर किया दावा, बोले- हम 1 घंटे में खत्म कर सकते हैं तेहरान की विद्युत क्षमता

वाशिंगटन। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल का संघर्ष अब भी जारी है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि ईरान पूरी तरह से खत्म हो रहा है। मैरीलैंड में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे हालात पर उनकी कड़ी नजर बनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना एक घंटे के अंदर तेहरान की विद्युत क्षमता को खत्म कर सकती है। ईरान के खिलाफ अपनी जीत का दावा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "युद्ध के मोर्चे पर हमारे पास बहुत अच्छी खबर है। यानी, वे पूरी तरह से खत्म हो रहे हैं। ईरान पूरी तरह से खत्म हो रहा है। वे (ईरान) लगभग आखिरी रास्ते पर हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि हम इसे तुरंत खत्म कर देंगे, लेकिन वे ऐसा कर रहे हैं। उनके पास कोई नौसेना नहीं है। उनके पास कोई एयर फोर्स नहीं है। उनके पास कोई एंटी-एयर ट्रैफिक नहीं है, कुछ भी नहीं है। उनके पास कंट्रोल का कोई सिस्टम नहीं है। हम बस उस देश पर आजादी से घूम रहे हैं।” उन्होंने कहा, “अब हम संघर्ष पर बहुत ध्यान देंगे। सबसे जरूरी बात यह है कि हमें इसे जीतना है। इसे जल्दी जीतना है, लेकिन जीतना है। ज्यादातर लोग कहते हैं कि यह पहले ही जीत लिया गया है। बस सवाल यह है कि हम कब रुकेंगे? हम इसे दोबारा नहीं बढ़ने देना चाहते।”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका एक घंटे में ईरान की विद्युत क्षमता को नष्ट कर सकता है। ट्रंप ने कहा, “हम तेहरान और दूसरी जगहों के कुछ हिस्सों पर हमला कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो उनके लिए अपने देश को फिर से बनाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा, और हम ऐसा नहीं चाहते। लेकिन हम इलेक्ट्रिक पर हमला कर सकते हैं; हम एक घंटे में उनकी इलेक्ट्रिक क्षमता खत्म कर सकते हैं और उन्हें इसे फिर से बनाने में 25 साल लगेंगे। तो इसलिए हम ऐसा नहीं करने वाले हैं।”

स्थानीय समयानुसार बुधवार को केंटकी के हेब्रोन में एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान का बचाव करते हुए कहा कि अमेरिका ईरान में आतंकवादी शासन से पैदा हुए खतरे को रोकने के लिए ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के साथ अहम कदम उठा रहा है और यह ऑपरेशन सफल रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले 11 दिनों में अमेरिकी सेनाओं ने ईरान की सैन्य क्षमताओं को बहुत नुकसान पहुंचाया है। ट्रंप ने कहा, "हम उन फैक्ट्रियों को उड़ा रहे हैं जहां रडार या एंटी-एयरक्राफ्ट उपकरण बनाया जाता है और सच कहूं तो, किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा है।"

Read Previous

Samsung goes big in India factory ever created

Read Next

Samsung goes big in India factory ever created

Add Comment

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.